पाली जिले में कुएं से पानी लेने जा रहे परिवार पर खेत में लगा क्षतिग्रस्त बिजली का पोल गिर गया। करंट लगने से पिता-पुत्र की तड़प-तड़पकर मौके पर ही मौत हो गई। मां का हाथ झुलस गया। घटना गुरुवार सुबह करीब 10:30 बजे खिंवाड़ा थाना क्षेत्र के पिलोवनी गांव में हुई। महिला को पाली के बांगड़ हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। पहले देखिए, घटना से जुड़ी 2 PHOTOS… कुएं से पानी लेने जा रहा था परिवार थाना प्रभारी बलभद्र सिंह ने बताया- उदयपुर जिले के देवला गांव निवासी रामाराम (45) पुत्र पिताराम गेमती पत्नी सूनड़ी देवी (42) और बेटे सेणाराम (15) के साथ पिलोवनी गांव में रहता था। रामाराम खेत में मजदूरी करने के साथ लकड़ी काटने का काम करता था। गुरुवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे तीनों कुएं से पानी लेने जा रहे थे। जैसे ही वे खेत में क्षतिग्रस्त बिजली के पोल के पास से गुजरे, अचानक पोल गिर गया। बिजली के तार तीनों के ऊपर गिर गए। करंट की चपेट में आने से रामाराम और सेणाराम की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं सूनड़ी देवी झुलस गई। उसे तुरंत पाली के बांगड़ हॉस्पिटल भेजा गया। फिलहाल उसका इलाज जारी है। ग्रामीण बोला- शिकायत के बाद भी नहीं बदला पोल पिलोवनी गांव निवासी श्रवण ने आरोप लगाया- खेत में लगा बिजली का पोल काफी समय से क्षतिग्रस्त था। इसे बदलने के लिए डिस्कॉम को कई बार कहा गया था, लेकिन पोल नहीं बदला गया। ग्रामीण का आरोप है कि अगर समय रहते पोल बदल दिया जाता तो यह हादसा नहीं होता। … यह खबर भी पढ़ें… हाईटेंशन लाइन का इंसुलेटर टूटा, करंट से महिला की मौत:9 झुलसे, झटका लगने से तड़प रहे थे लोग; धमाके के बाद घरों से बाहर भागे कोटा में 33 KV की हाईटेंशन लाइन का इंसुलेटर (कुचालक) धमाके के साथ टूट गया। इससे आसपास के घरों और जमीन पर करंट फैल गया। करंट से एक महिला की मौत हो गई। तीन बच्चों समेत 9 लोग झुलस गए और तड़पने लगे। दो गायों की भी मौत हो गई। (पूरी खबर पढ़ें)