जिले के मारवाड़ जंक्शन तहसील वाड़िया के छात्र आर्यन चम्पावत ने कैमन आइलैंड्स (ब्रिटिश टेरिटरी) में 'ए-लेवल' परीक्षा में शीर्ष स्थान (टॉपर) हासिल कर जिले का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है। इस प्रदर्शन के लिए आर्यन को विभिन्न ट्रॉफियों के साथ 5 हजार डॉलर (यूएस डॉलर) से अधिक की राशि नकद पुरस्कार में देकर सम्मानित किया। आर्यन इससे पहले भी कैमन आइलैंड्स स्तर पर विलक्षण प्रतिभा का लोहा मनवा चुके हैं। वे वहां आयोजित प्रतिष्ठित 'स्पेलिंग बी' तथा 'पब्लिक स्पीच' प्रतियोगिताओं में भी पूरे देश (कैमन आइलैंड्स) में प्रथम स्थान हासिल कर चुके हैं। आर्यन की इस उपलब्धि पर उनके पिता छोटू सिंह चम्पावत ने कहा कि बेटे की लगन, कड़े परिश्रम और लगातार मिल रही अंतरराष्ट्रीय सफलताओं से पूरा परिवार गौरवान्वित है। आर्यन वर्तमान में इंग्लैंड में उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं।