राज्य निर्वाचन आयोग ने पंचायतीराज चुनाव कार्यक्रम में बदलाव किया है। अब धनतेरस के दिन वोटिंग नहीं होगी। राज्य निर्वाचन आयुक्त राजेश्वर सिंह ने पहले, दूसरे और तीसरे चरण के लिए संशोधित कार्यक्रम जारी किया है। तीसरे चरण में जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्य के लिए 3 नवंबर को वोटिंग होगी। वहीं, पंच और सरपंच के लिए 5 नवंबर को मतदान होगा। पहले 3605 पंचायतों में पंच-सरपंच की वोटिंग धनतेरस यानी 6 नवंबर को होनी थी, जिसे बदला गया है। बदलाव के बाद चुनाव शेड्यूल दूसरे चरण में 30 अक्टूबर को सरपंच पद के चुनाव कोटपूतली-बहरोड़ की पंचायत समितियों में चुनाव अलग-अलग चरणों में होंगे। जिले में दूसरे चरण में नारायणपुर, कोटपूतली, बानसूर और पावटा पंचायत समिति में चुनाव होने है। अब इनमें 28 अक्टूबर को जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के लिए वोटिंग होगी। वहीं 30 अक्टूबर को सरपंच पदों के लिए वोटिंग होगी। तीसरे चरण में 5 नवंबर को वोटिंग वहीं तीसरे चरण में नीमराना, विराटनगर, मेड कुंण्डला और बहरोड़ पंचायत समिति में चुनाव होंगे। यहां जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के लिए 3 नवंबर को वोटिंग होगी। वहीं सरपंच पदों पर 5 नवंबर को चुनाव होंगे।