बासनी| शहर में हड्डी खोड़े से आ रही दुर्गंध की समस्या को लेकर गुरुवार को राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के पूर्व पार्षद प्रतिनिधि अहमद हसन एवं जनप्रतिनिधियों की अगुवाई में जिला कलेक्टर व बासनी नगरपालिका अध्यक्ष को ज्ञापन सौंपा गया। पूर्व पार्षद शमशाद बानो ने हड्डी खोड़े को शहर से दूर अन्य स्थान पर शिफ्ट करने की मांग की। उन्होंने कहा कि दुर्गंध के कारण संक्रमण और गंभीर बीमारियां फैलने की आशंका बनी हुई है। ज्ञापन देने वालों में पूर्व पार्षद प्रतिनिधि अहमद हसन, पार्षद मोहम्मद अनवर चौहान, पार्षद प्रतिनिधि मेहबूब अली, मोहसिन बक्शावाला, मोहम्मद शोएब गेहलोत, जाविद बक्शावाला, मोहम्मद अली हुसैनवाला, शाहिद जालीवाला, सय्यद बक्शावाला सहित अन्य शहरवासी मौजूद रहे। कलेक्टर व नगरपालिका अध्यक्ष ने जल्द समस्या के समाधान के लिए हरसंभव प्रयास करने का आश्वासन दिया।