फलोदी जिला मुख्याल पर भाजपा ने सेवा ज्योति एवं विकसित भारत संकल्प सभा की। इस दौरान नई सड़क से नगर परिषद चौराहे तक मशाल ज्योत के साथ पैदल मार्च निकाला गया और पीएम नरेंद्र मोदी व भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन का संबोधन भी सुना। इससे पहले सभा हुई। सभा में विधायक पब्बाराम बिश्नोई, पूर्व सांसद पीपी चौधरी, भाजपा जिलाध्यक्ष ज्योति जाणी समेत कई नेताओं ने दीप जलाकर कार्यक्रम शुरू किया। देखें कार्यक्रम से जुड़ी तस्वीरें जिलेभर से आए भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन का लाइव संबोधन सुना। पीएम मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से अपने सार्वजनिक जीवन और जनसेवा के कामों के बारे में बताया मशाल जलाकर निकाला पैदल मार्च इस दौरान सभी कार्यकर्ताओं ने विकसित भारत-2047 के निर्माण में योगदान देने का संकल्प लिया। सभा खत्म होने पर पूर्व सांसद, विधायक और अन्य भाजपा नेताओं ने सेवा ज्योति यात्रा के तहत मशाल जलाई और राष्ट्रगान गाया। नई सड़क से नगर परिषद चौराहे तक मशाल ज्योत के साथ पैदल मार्च निकाला गया। कार्यकर्ता विकसित भारत का संदेश लेकर मशाल ज्योत को चारों दिशाओं में ले गए। भाजपा कार्यालय में अतिथियों का सम्मान हुआ। कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे।