मंगलवार को फलोदी जिला मुख्यालय पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। उन्होंने जिला कलेक्टर अंकित कुमार सिंह को राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन सौंपा। पैदल मार्च करते हुए कलेक्टर कार्यालय पहुंचे कार्यकर्ता कांग्रेस नेता रेलवे अंडरब्रिज के नीचे जमा हुए। वहां नारेबाजी कर ज्ञानेश कुमार का पुतला जलाया गया। फिर कार्यकर्ता पैदल मार्च करते हुए कलेक्टर कार्यालय पहुंचे। जिला कांग्रेस अध्यक्ष सलीम नागौरी, वरिष्ठ नेता प्रकाश छंगाणी, कुंभ सिंह पातावत और शिशपाल बिश्नोई के नेतृत्व में ज्ञापन दिया गया। इसमें ज्ञानेश कुमार पर निर्वाचन आयोग के फैसलों को लेकर आरोप लगाए गए। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि कुमार ने दस महीने में 14 बार संविधान के खिलाफ फैसले लिए। उन्होंने ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने, निष्पक्ष जांच और इस्तीफे की मांग की। .ये रहे शामिल प्रदर्शन में प्रधान हाजी उमरदीन, एनएसयूआई जिला अध्यक्ष रामलाल बिश्नोई, नीरू परिहार, पार्षद विक्रमसिंह शेखावत, नटवरलाल मेघवाल, सतीश बिश्नोई, प्रकाश सैन, भेरूसिंह राजपुरोहित, सिकंदर खा, रामू माली और रूपा राम बिश्नोई सहित कई कांग्रेस नेता व कार्यकर्ता शामिल थे।