फलोदी पंचायत समिति की ग्राम पंचायतों और उनके वार्डों के आरक्षण के लिए आज लॉटरी निकाली गई। यह लॉटरी एसडीएम पूजा चौधरी की मौजूदगी में पंचायत समिति सभागार में हुई। नई बनी खीचन विस्तार पंचायत एससी ओपन वर्ग के लिए आरक्षित की गई है। वहीं, खीचन, लोर्डिया और मलार ग्राम पंचायतें अनारक्षित ओपन रखी गई है। फलोदी पंचायत समिति में कुल 36 ग्राम पंचायतें हैं, जिनमें 18 पंचायतों के पद महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। पंचायतीराज संस्थाओं में रोटेशन से आरक्षण पंचायतीराज संस्थाओं में आरक्षण रोटेशन से तय होता है। हर बार नए सिरे से आरक्षण की लॉटरी निकाली जाती है। पिछली बार जो वार्ड जिस वर्ग के लिए आरक्षित था, इस बार वो बदल जाएगा। पिछली बार वाला आरक्षण नहीं रहेगा। पिछली बार जो पंचायत समिति या वार्ड आरक्षित था। हो सकता है कि इस बार वह ओपन कैटेगरी में हो जाए।