पंचायत चुनाव के पहले चरण में नाम वापसी के बाद चुनावी मैदान की तस्वीर साफ हो गई है। अब प्रत्याशी आमने-सामने हैं, जिससे मुकाबला रोचक हो गया है। जिला परिषद में 20 उम्मीदवारों ने नाम वापस लिए, जिसके बाद अब 68 प्रत्याशी मैदान में हैं। वहीं, फलोदी पंचायत समिति में 28 लोगों ने नाम वापस लिए। अब यहां 15 वार्डों में 40 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। ज्यादातर वार्डों में भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधी टक्कर है। हालांकि, कुछ वार्डों में अन्य दलों और निर्दलीय प्रत्याशियों ने मुकाबले को त्रिकोणीय बना दिया है। जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के लिए 22 अक्टूबर को वोट डाले जाएंगे। चुनाव के नतीजे 20 नवंबर को घोषित होंगे। नाम वापसी के बाद फलोदी जिला परिषद की स्थिति कुल वार्ड-23 कुल उम्मीदवार-68 नाम वापसी के बाद फलोदी पंचायत समिति की स्थिति कुल वार्ड-15 कुल उम्मीदवार-40