जोधपुर शहर में शुक्रवार को भी बिजली कटौती रहेगी। इस दौरान कई इलाकों में दोपहर 12 बजे तक कटौती की गई है। दरअसल, बिजली लाइनों के रख रखाव और मेंटेनेंस को लेकर शहर के अलग-अलग इलाकों में शटडाउन लिया जा रहा है। इस दौरान सुबह 7 से 8 बजे तक कटौती शुरू हो जाएगी। जानें-कौनसे इलाके में कितने बजे तक बंद रहेगी बिजली सुबह 7 से 11 बजे यूआईटी मार्केट, भाटी चौराहा, 3 नंबर हॉस्टल, राजीव गांधी कॉलोनी, यूथ हॉस्टल, हरिजन बस्ती, गायत्री कॉलोनी, गणेशपुरा, बेनीवाल होटल, सीपीडब्ल्यू ऑफिस, फूड ऑफिस और एलआईसी ऑफिस के आस-पास इलाके में बिजली बंद रहेगी। सुबह 8 से दोपहर 12 बजे 33/11 केवी सरदारपुरा सब स्टेशन के 11केवी बी रोड फीडर से जुड़े- अमरदीप कॉम्पलेक्स, अग्रवाल टॉवर, हैमू सर्किल, कमल टॉवर, मैन बी रोड, गोल बिल्डिंग, जम्मू की होटल, अग्रवाल टॉवर के सामने और सी सिलेक्शन के आस-पास इलाके में बिजली सप्लाई बंद रहेगी। सुबह 8 से दोपहर 12 बजे मोर वाला बेरा, नर सिंह विहार, भादरवा बेरा, बापू नगर, संत लिखमीदारस नगर, गांधी नगर, पुरानी प्याऊ के आस-पास का एरिया, शिवसागर, सज्जन नगर, शिवाजी नगर, मान नगर, राजीव गांधी कॉलोनी, मेघ विहार, बलदेव नगर, मियां का बेरा, शांति विहार और गांधी नगर फीडर से जुड़े इलाके में लाइट नहीं आएगी। सुबह 8 से दोपहर 12 बजे किर्ति नगर फीडर से जुड़े अशोक कॉलोनी, नरसिंहजी प्याऊ, किर्ति नगर ए, बी, सी,डी, राम सागर, बेरा राम सागर चौराहा, अनासागर गली-2, हुड़कों क्वार्टर से जुड़े एरिया में बिजली सप्लाई बंद रहेगी। सुबह 8:00 बजे से दोपहर 12:30 बजे चौपासनी हाउसिंग बोर्ड सेक्टर 1 से 21 मारवाड़ अपार्टमेंट , सुथला ,ज्वाला विहार , दाऊ जी की पोल में बिजली कटौती होगी। सुबह 8:30 से दोपहर 12 बजे चोपासनी हाउसिंग बोर्ड सेक्टर 8 बिजली घर से जुड़े 1 से 20 सेक्टर, पहला पुलिया से पांचवां पुलिया पुलिया तक, सुथला, ज्वाला विहार, दाऊजी पोल, शिवनाथ नगर, हिंगलाल नगर, वुडलैंड के आस-पास, अवध विहार, सेंटर एकेडमी स्कूल, एसबीआई बैंक, 12 सेक्टर के आस-पास, मारवाड़ अपार्टमेंट से जुड़े आस-पास के इलाकों में साढ़े तीन घंटे लाइट नहीं आएगी।