जयपुर जिला परिषद चुनाव में नामांकन वापसी के बाद प्रत्याशियों की तस्वीर साफ हो गई है। नामांकन के आखिरी दिन कुल 16 उम्मीदवारों ने चुनावी मैदान से हटने का फैसला किया है। इनमें राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) का एक और 15 निर्दलीय प्रत्याशी शामिल हैं। अब जिला परिषद चुनाव में 57 वार्डों में 154 उम्मीदवारों के बीच मुकाबला होगा। इन सभी 57 वार्डों में चार चरणों में चुनाव होंगे, जिसमें 20 वार्ड ऐसे है, जहां सीधा मुकाबला होगा, यानी वहां केवल 2-2 प्रत्याशी ही मैदान में है। वार्ड 36 से RLP उम्मीदवार सीमा देवी ने नाम वापस लिया, जिसके बाद अब इस वार्ड में केवल दो ही उम्मीदवार मैदान में बचे है। इन वार्डों में होगी सीधी टक्कर निर्वाचन आयोग की रिपोर्ट के मुताबिक, जयपुर के 57 में से 20 वार्ड ऐसे है, जहां वन टू वन मुकाबला या कहें सीधा मुकाबला है। इसमें वार्ड नंबर 1, 2, 6, 8, 11, 17, 23, 25, 36, 37, 40, 41, 42, 45, 46, 47, 49, 50, 51 और 54 शामिल है। इन वार्डों में त्रिकोणीय मुकाबला आयोग की रिपोर्ट के मुताबिक, वार्ड नंबर 3, 4, 5, 7, 9, 10, 12, 13, 14, 15, 16, 18, 19, 20, 21, 22, 26, 27, 28, 29, 31, 32, 33, 34, 35, 38, 43, 44, 48, 52, 53, 55, 56 और 57 ऐसे वार्ड है, जहां 3-3 प्रत्याशी मैदान में है। यहां त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिल सकता है। जबकि वार्ड नंबर 24, 30 और 39 ऐसे है, जहां प्रत्याशियों की संख्या 4-4 है।