बारां | जिला फोटोग्राफी सोसायटी की ओर से मयूर एल्बम प्रिंटिंग और नागर मिक्सिंग के सहयोग से फोटोग्राफरों का स्नेह मिलन समारोह आयोजित किया गया। जिसमें जिलेभर से करीब 500 फोटोग्राफरों ने भाग लिया। जिलाध्यक्ष संपत नागर, फाउंडर अध्यक्ष राज सक्सेना, सचिव महावीर पंकज, कोषाध्यक्ष गणेश चौरसिया के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मयूर प्रिंटिंग जयपुर के पवन शर्मा, पवन चित्तौड़ा थे। दीपक शर्मा, व्यापार संघ अध्यक्ष योगेश कुमार, ललित खंडेलवाल, प्रेस क्लब व सोसायटी सदस्यों ने अतिथियों का स्वागत किया। समारोह में नवनियुक्त तहसील नगर अध्यक्ष का शपथ ग्रहण भी हुआ। संगठन की एकता पर चर्चा हुई। फोटोग्राफरों के हितों पर बात हुई। आपसी सहयोग पर जोर दिया गया। नई तकनीकों को बढ़ावा देने पर चर्चा हुई। लंबे समय से सेवाएं दे रहे वरिष्ठ फोटोग्राफरों का सम्मान किया गया। वरिष्ठ फोटोग्राफरों ने अनुभव साझा किए। नई पीढ़ी को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। फोटोग्राफी से जुड़ी उपयोगी जानकारियां भी दी गईं। आधुनिक कैमरा तकनीक पर बात हुई। फोटो और वीडियो की गुणवत्ता पर चर्चा हुई। एडिटिंग, एल्बम प्रिंटिंग, तकनीकी बदलावों की जानकारी दी गई। जिलाध्यक्ष संपत नागर ने सभी फोटोग्राफरों से सोसायटी में रजिस्ट्रेशन कराने की अपील करते हुए कहा कि रजिस्ट्रेशन से समस्याओं में सोसायटी सहयोग कर सकेगी। जो फोटोग्राफर रजिस्ट्रेशन नहीं कराते, उनकी समस्याओं की जिम्मेदारी सोसायटी की नहीं होगी। बड़ी संख्या में मौजूदगी और मेल-मिलाप के बीच कार्यक्रम उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।