भरतपुर| शहर के प्राचीन गंगा महारानी मंदिर के सामने से होकर किला की ओर जाने वाले रास्ते पर कचरा पड़ा रहने से यहां से रास्ता निकलना दूभर हो रहा है। सुबह और शाम के समय सैकड़ों श्रद्धालुओं का यहां से निकलना होता है। आसपास के दुकानदारों ने बताया इस संबंध में वे कई बार नगर निगम में शिकायत कर चुके हैं लेकिन कोई कार्रवाई अमल में नहीं लाई जा रही।