राज्यपाल हरिभाऊ बागडे 1 अक्टूबर को सीकर आएंगे। यहां पिपराली गांव में 2 दिवसीय धार्मिक के समापन समारोह में शामिल होंगे। वहीं विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी भी समापन समारोह में शामिल होने के लिए गुरुवार को सीकर पहुंचेंगे। कार्यक्रम आयोजक पूर्व सांसद स्वामी सुमेधानंद ने बताया कि 30 सितंबर से 1 अक्टूबर तक धार्मिक आयोजन होंगे। 75 कुंडीय यज्ञ में 225 जोड़े आहुतियां देंगे। कार्यक्रम के समापन पर गुरुकुलों के स्टूडेंट्स योगासन, मल्लखंभ का प्रदर्शन करेंगे। पूरे जिले की टीमों की रस्साकशी प्रतियोगिता होगी। पूर्णाहुति में राज्यपाल समेत अन्य नेता पहुंचेंगे पूर्व सांसद सुमेधानंद ने बताया कि 30 सितंबर को शाम 9 बजे से 12 बजे तक भजन कार्यक्रम होंगे। 1 अक्टूबर को सुबह 8:15 बजे से 75 कुंडीय यज्ञ होगा। यज्ञ के दौरान वेदपाठी कन्याएं और वेदपाठी गुरुकुलों के छात्र मंत्रोच्चार करेंगे। पूर्णाहुति में राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े, विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी, राज्यसभा सांसद घनश्याम तिवाड़ी, UDH राज्यमंत्री झाबर खर्रा समेत कई जनप्रतिनिधि पहुंचेंगे। पूर्णाहुति में बड़ी संख्या में साधु-संत आएंगे।