ग्राम पंचायत छान की ओर से स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत विभिन्न स्थानों पर पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। भाजपा मेहंदवास मंडल अध्यक्ष नंदलाल छान ने सार्वजनिक स्थलों को साफ रखने की अपील की। पंचायत कर्मचारियों और ग्रामीणों ने अभियान में सहभागिता निभाई। ग्राम पंचायत की ओर से ग्रामीणों से स्वच्छता अभियान से लगातार जुड़ने तथा अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील की गई। इस दौरान पंचायत प्रशासक भंवर लाल बैरवा, चरण सिंह चौधरी, हेमलाल जाट, सचिव चौथमल चंदेल सहित अन्य मौजूद रहे।