श्रीगंगानगर में 70वीं राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिता का कार्यक्रम सादुलशहर, श्रीगंगानगर में सम्पन्न हुआ। मुख्य प्रशिक्षक प्रेमसिंह राणावत ने बताया कि पाली जिले की लता कुमारी बलवना, युवराज, मूमल कंवर ने अलग-अलग भार वर्गों में कांस्य पदक जीते। इससे जिले का गौरव बढ़ा। टीम के साथ दल प्रभारी नाथूसिंह राणावत रहे। मणिप्रकाश राव, मनीषा कुमारी राठौड़, रवीना कुमारी भी टीम के साथ थे।