प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार की रात करीब 8 बजे अहमदाबाद पहुंचे। एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, राज्यपाल आचार्य देवव्रत समेत नेताओं ने उनका स्वागत किया। पीएम गांधीनगर लोक भवन में गुजरात सरकार के मंत्रियों के साथ डिनर करेंगे। इससे पहले पीएम शनिवार को बनासकांठा के अंबाजी मंदिर में दर्शन और पूजा करने जाने वाले थे। लेकिन अंतिम समय में कार्यक्रम रद्द कर दिया गया। बताया जा रहा है कि लाभ पंचम और त्योहारी छुट्टियों के चलते मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटने की उम्मीद है। आम जनता को कोई असुविधा न हो, इसलिए पीएम ने अपना दौरा स्थगित कर दिया है। अंबाजी कार्यक्रम रद्द होने के बाद, प्रधानमंत्री का गुजरात दौरा अब गांधीनगर तक ही सीमित रहेगा। सुबह मोदी गांधीनगर में संस्कार धाम ट्रस्ट की बैठक में शामिल होने के बाद दिल्ली रवाना हो जाएंगे। पीएम सिर्फ डिनर के लिए गांधीनगर आ रहे, अटकलों का दौर जारी पीएम मोदी को शनिवार को अंबाजी दर्शन के लिए जाना था, लेकिन ये कार्यक्रम रद्द कर दिया गया। अब पीएम बेंगलुरु से सिर्फ डिनर के लिए गांधीनगर आ रहे हैं। इतना ही नहीं, इस दौरान कुछ मंत्रियों को खासतौर पर मौजूद रहने के लिए कहा गया है। ऐसी भी खबरें हैं कि बैठक में PA-PS और कमांडो को भी एंट्री नहीं मिलेगी। गांधीनगर में होने वाली इस बैठक में सीएम भूपेंद्र पटेल, डिप्टी सीएम हर्ष संघवी, सभी राज्य मंत्री, राज्य भाजपा अध्यक्ष जगदीश विश्वकर्मा, महासचिव और संगठन महासचिव भी शामिल होंगे। वहीं, बैठक का एजेंडा अभी तक घोषित नहीं किया गया है। इससे राजनीतिक गलियारों में उत्सुकता और चर्चा का दौर चल रहा है कि क्या पीएम सिर्फ डिनर करने बेंगलुरू से गांधीनगर आ रहे हैं। गुजरात में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। पीएम के इस दौरे को इसकी तैयारियों से जोड़कर भी देखा जा रहा है। संस्कार धाम की बैठक में शामिल होंगे, ट्रस्टियों से चर्चा करेंगे पीएम मोदी शनिवार सुबह संस्कार धाम ट्रस्ट की बैठक में भाग लेंगे। इस बैठक में प्रधानमंत्री मोदी के अलावा ट्रस्ट के ट्रस्टी भी मौजूद रहेंगे। बैठक में संस्कार धाम द्वारा आने वाले दिनों में अपनाई जाने वाली विभिन्न योजनाओं और शिक्षा के क्षेत्र में की जाने वाली गतिविधियों पर चर्चा होगी। गौरतलब है कि पीएम मोदी ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अपने गुरु वकील साहब की स्मृति में संस्कार धाम की स्थापना की थी। संस्कार धाम शिक्षा के क्षेत्र में कार्यरत एक संस्था है। कल की बैठक में संस्था की आगामी योजनाओं पर चर्चा होने की संभावना है। शुक्रवार को कर्नाटक दौरे पर थे पीएम गुजरात आने से पहले पीएम मोदी शुक्रवार को कर्नाटक के एक दिन के दौरे पर थे। उन्होंने राज्य में ₹15,600 करोड़ के प्रोजेक्ट्स शुरू किए। पीएम ने सुबह बेंगलुरु मेट्रो की पिंक लाइन का उद्घाटन किया। उन्होंने काउंटर से टिकट खरीदा और CM डीके शिवकुमार के साथ मेट्रो में सफर किया। शाम को प्रधानमंत्री ने मैसूरु में कॉसमॉस प्लेनेटोरियम का उद्घाटन किया। पूरी खबर पढ़ें….
मोदी गुजरात पहुंचे, मंत्रियों के साथ मीटिंग करेंगे:संस्कार धाम ट्रस्ट की बैठक में हिस्सा लेंगे; अगले साल राज्य में विधानसभा चुनाव हैं
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार की रात करीब 8 बजे अहमदाबाद पहुंचे। एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, राज्यपाल आचार्य देवव्रत समेत नेताओं ने उनका स्वागत किया। पीएम गांधीनगर लोक भवन में गुजरात सरकार के मंत्रियों के...
संबंधित खबरें /
6 खबरेंदिल्ली: केजरीवाल का पूर्व सरकारी आवास आज से जनता के लिए खुला, जानिए एंट्री और टिकट से जुड़ी डिटेल्स
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के कार्यकाल के दौरान रहे सरकारी आवास को आज से आम जनता के लिए खोल द...
हैदराबाद में संविधान दिवस पर बवाल: कांग्रेस और BRS कार्यकर्ता भिड़े, बिरयानी प्रोटेस्ट के दौरान हुई झड़प
तेलंगाना के हैदराबाद में संविधान दिवस के अवसर पर कांग्रेस और BRS कार्यकर्ताओं के बीच तीखी झड़प हो गई। BRS कार्...
ममता बनर्जी के भाई स्वपन बनर्जी ने भतीजे अभिषेक के खिलाफ मांगी FIR, लगाया धमकाने का आरोप
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भाई स्वपन बनर्जी ने अपने भतीजे अभिषेक बनर्जी पर रक्तदान शिविर में ब...
शाह बोले-संविधान को जेब में रखना, लहराना सम्मान नहीं:राहुल गांधी राजनीतिक दिखावे के लिए संविधान का इस्तेमाल करते हैं
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि वे संवैधा...
30 नवंबर को लोकसभा, 2 दिसंबर को राज्यसभा का सेशन:परिसीमन-महिला आरक्षण बिल आ सकता है; सरकार के पास 41 लोकसभा, 11 राज्यसभा सांसद कम
केंद्र सरकार ने संसद के दोनों सदनों की एक-एक दिन की बैठक बुलाई है। लोकसभा की बैठक 30 नवंबर और राज्यसभा की बैठक...
नागपुर में 'कॉकरोच जनता पार्टी' का प्रदर्शन: चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप, प्रेस कॉन्फ्रेंस में बजाई 'मोदी चालीसा'
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) आज नागपुर में 'सेव डेमोक्रेसी' कार्यक्रम आयोजित कर रही है। पार्टी के संस्थापक अभिजीत...