प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दिल्ली के मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम में एशियन गेम्स 2026 के मेडलिस्ट खिलाड़ियों से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि एशियन गेम्स में भारतीय महिला हॉकी ने गोल्ड मेडल जीतकर 44 साल का इंतजार खत्म किया है। खिलाड़ियों की सफलता देश की सफलता है। इस कार्यक्रम में केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया और भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) की अध्यक्ष पीटी उषा भी शामिल रहीं। आइची-नागोया में हुए एशियाई खेलों में भारत ने कुल 85 पदक जीते। इनमें 21 गोल्ड, 27 सिल्वर और 37 ब्रॉन्ज शामिल हैं। भारत पदक तालिका में चौथे स्थान पर रहा। 85 में से 38 मेडल बेटियों ने जीते प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत के जीते 85 पदकों में से 38 पदक महिला खिलाड़ियों ने जीते हैं, जिनमें 11 गोल्ड मेडल शामिल हैं। ये पदक सिर्फ आंकड़े नहीं, बल्कि नए भारत की मजबूत तस्वीर पेश करते हैं। खिलाड़ियों से मिलकर ऊर्जा मिलती है पीएम मोदी ने कहा कि मेडल विजेता खिलाड़ियों से मिलकर उन्हें भी ऊर्जा मिलती है। खिलाड़ियों का जुनून जब जीत में बदलता है, तो उनके चेहरे के साथ पूरे देश का गौरव भी बढ़ता है। आखिरी में फाइनल मेडल टैली देखिए… मुलाकात के पूरे अपडेट्स के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए…