अलवर जिला परिषद सदस्य के चुनाव की तस्वीर साफ हो चुकी है। नामांकन वापस होने के बाद अब जिला प्रमुख की कुर्सी के लिए चुनाव लड़ने वाले चेहरे मैदान में बचे हैं। अलवर जिले के सभी 39 वार्डों में बीजेपी-कांग्रेस आमने-सामने हैं। इनके अलावा अधिकतर वार्ड में निर्दलीय और कुछ वार्डों में बसपा व आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी भी चुनाव लड़ रहे हैं। इस बार अलवर जिला प्रमुख एसटी महिला बनेंगी। बीजेपी और कांग्रेस ने कुल 11 एसटी महिलाओं को टिकट दिया है। इनमें कुछ हॉट सीट हैं। इसमें बीजेपी से सरस डेयरी के पूर्व चेयरमैन बन्नाराम मीणा की पत्नी संतोष मीणा वार्ड 21 से चुनाव लड़ रही हैं। उनके सामने कांग्रेस से पूर्व सरंपच की बहू एकता मीणा हैं। वहीं कांग्रेस पार्टी ने 46 साल बाद राजगढ़ के पूर्व विधायक (3 बार के एमएलए) हरिकिशन मीना के परिवार में उनकी पौत्रवधु (बहू) को वार्ड 16 से टिकट दिया है। उनके सामने बीजेपी ने पूर्व सरपंच सीमा मीणा को उतारा है। भाजपा ने कॉलेज स्टूडेंट को दिया टिकट कांग्रेस से उप जिला प्रमुख ललिता मीणा वार्ड 12 से चुनावी मैदान में हैं। उनके सामने बीजेपी ने 21 साल की कॉलेज छात्रा को टिकट दिया है। अलवर जिले के 39 वार्डों में जानिए कहां पर किस-किस के बीच मुकाबला है। सभी वार्डों में बीजेपी और कांग्रेस के प्रत्याशी हैं। इसके अलावा कुछ वार्डों में बसपा और कुछ वार्डों में आम आदमी पार्टी ने भी प्रत्याशी उतारे हैं। वहीं अधिकतर वार्डों में निर्दलीय भी मैदान में हैं। 11 -11 वार्डों में आमने-सामने और त्रिकोणीय मुकाबला अलवर के वार्ड 5, 10, 12, 16, 18, 20, 21, 23, 32, 36, 37 में आमने सामने का मुकाबला है। वहीं त्रिकोणीय मुकाला वार्ड 3, 7, 13, 15, 19, 22, 30, 31, 34, 38, 39 में हैं। वहीं चतुषकोणीय मुकाबला वार्ड 1, 14, 17, 35, 4, 8, 9, 25, 27, 28 में है। बाकी शेष 7 वार्डों 4 से अधिक प्रत्याशी हैं। अलवर जिला परिषद में भाजपा और कांग्रेस के प्रत्याशी आमने-सामने