पीएम मोदी ने सोमवार को कहा, 'जब एक युवा नशे की गिरफ्त में आता है, तो उसके साथ परिवार के सपने बिखर जाते हैं। देश का हर युवा नशे से आजाद हो, वो अपने सपनों को पूरा करे, आगे बढ़े। इस प्रयास में परिवारों की भूमिका बड़ी है। हमारे संगत, गुरुद्वारे सब मिलकर युवाओं को सही रास्ता दिखा सकते हैं।' पीएम ने यह बात दिल्ली में उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू के आवास में आयोजित प्रकाश पर्व में कही। मोदी ने यहां शबद कीर्तन में हिस्सा लिया और गुरबानी सुनी। मोदी पहली बार दिल्ली के एलजी आवास पहुंचे हैं। गुरु नानक का प्रकाश पर्व मंगलवार को मनाया जाएगा। पीएम का प्रकाश पर्व में शामिल होना इसलिए भी अहम है, क्योंकि अगले साल पंजाब में चुनाव हैं। मोदी प्रकाश पर्व में शामिल, 3 तस्वीरें… पीएम ने कहा- गुरुनानक देव जी कीर्तन को साधना मानते थे पीएम मोदी ने कहा कि गुरुनानक देव जी कीर्तन को साधना और ज्ञान का सागर मानते थे। गुरुद्वारों में मत्था टेकना, लंगर चखना और सिख संतों की संगत उनके जीवन का सहज हिस्सा रहा है। उन्होंने गुरु तेगबहादुर जी की शहादत के 350 साल पूरे होने का जिक्र करते हुए कहा कि सिख परंपरा राष्ट्र और संस्कृति के लिए सब कुछ न्यौछावर करने की प्रेरणा देती है। पीएम ने कहा कि नशे से युवाओं को बचाने में गुरुद्वारे और संगत बड़ी भूमिका निभा सकते हैं। जब कोई युवा नशे की गिरफ्त में आता है तो उसके साथ पूरे परिवार के सपने बिखर जाते हैं। परिवार, संगत और गुरुद्वारे मिलकर युवाओं को सही रास्ता दिखाएं, ताकि नई पीढ़ी का भविष्य उज्ज्वल हो सके। 25 सितंबर: PM मोदी की जेन-जी के साथ भजन क्लबिंग, खंजरी बजाई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पिछले महीने 25 सितंबर को दिल्ली के दीनदयाल पार्क में जेन-जी के बीच पहुंचे थे। पीएम पंडित दीनदयाल की 110वीं जयंती पर हुए भजन क्लबिंग प्रोग्राम में शामिल हुए। यहां उन्होंने खंजरी बजाई और भजनों पर गुनगुनाते भी नजर आए थे। गूगल पर ट्रेंड कर रहा गुरुपरब… सोर्स- गूगल ट्रेंड
मोदी बोले- ड्रग्स बड़ी चुनौती, परिवार बिखर जाते हैं:प्रकाश पर्व से एक दिन पहले LG आवास पहुंचे; शबद कीर्तन में शामिल हुए, गुरबानी सुनी
पीएम मोदी ने सोमवार को कहा, 'जब एक युवा नशे की गिरफ्त में आता है, तो उसके साथ परिवार के सपने बिखर जाते हैं। देश का हर युवा नशे से आजाद हो, वो अपने सपनों को पूरा करे, आगे बढ़े। इस प्रयास में परिवारों की भूमिका बड़ी है। हमार...
संबंधित खबरें /
6 खबरेंदिल्ली: केजरीवाल का पूर्व सरकारी आवास आज से जनता के लिए खुला, जानिए एंट्री और टिकट से जुड़ी डिटेल्स
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के कार्यकाल के दौरान रहे सरकारी आवास को आज से आम जनता के लिए खोल द...
हैदराबाद में संविधान दिवस पर बवाल: कांग्रेस और BRS कार्यकर्ता भिड़े, बिरयानी प्रोटेस्ट के दौरान हुई झड़प
तेलंगाना के हैदराबाद में संविधान दिवस के अवसर पर कांग्रेस और BRS कार्यकर्ताओं के बीच तीखी झड़प हो गई। BRS कार्...
ममता बनर्जी के भाई स्वपन बनर्जी ने भतीजे अभिषेक के खिलाफ मांगी FIR, लगाया धमकाने का आरोप
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भाई स्वपन बनर्जी ने अपने भतीजे अभिषेक बनर्जी पर रक्तदान शिविर में ब...
शाह बोले-संविधान को जेब में रखना, लहराना सम्मान नहीं:राहुल गांधी राजनीतिक दिखावे के लिए संविधान का इस्तेमाल करते हैं
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि वे संवैधा...
30 नवंबर को लोकसभा, 2 दिसंबर को राज्यसभा का सेशन:परिसीमन-महिला आरक्षण बिल आ सकता है; सरकार के पास 41 लोकसभा, 11 राज्यसभा सांसद कम
केंद्र सरकार ने संसद के दोनों सदनों की एक-एक दिन की बैठक बुलाई है। लोकसभा की बैठक 30 नवंबर और राज्यसभा की बैठक...
नागपुर में 'कॉकरोच जनता पार्टी' का प्रदर्शन: चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप, प्रेस कॉन्फ्रेंस में बजाई 'मोदी चालीसा'
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) आज नागपुर में 'सेव डेमोक्रेसी' कार्यक्रम आयोजित कर रही है। पार्टी के संस्थापक अभिजीत...