प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को लखनऊ में कहा, ‘मैंने एक साल पहले देशवासियों से कहा था कि जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदिए। देश ने मेरी बात मानी और सोना कम खरीदा। गोल्ड के दाम टूट गए। लोग कह रहे हैं कि मोदी जी, आपकी बात मानी और हमारे पैसे बच गए।’ मोदी ने यह भी कहा कि कभी लाल बहादुर शास्त्री ने कहा था देशवासियों को एक टाइम खाना छोड़ दो, इस देश ने उनकी बात मानी थी।
मोदी ने दो बार की थी सोना न खरीदने की अपील पीएम मोदी 1 सितंबर को लोगों से गैर-जरूरी सोने की खरीदारी से बचने की अपील की। उन्होंने कहा, ‘अगर जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदना चाहिए।’ इससे पहले 10 मई को भी PM ने देशवासियों से सोना नहीं खरीदने की अपील की थी। मोदी ने बिहार में नीतीश सेतु का उद्घाटन किया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को बिहार के वैशाली में गंगा नदी पर बने कच्ची दरगाह-बिदुपुर सिक्स लेन पुल का उद्घाटन किया। ब्रिज का नाम बिहार के पूर्व सीएम नीतीश कुमार के नाम पर ‘नीतीश सेतु’ रखा गया है। पीएम मोदी ने उद्घाटन से पहले पूर्व सीएम नीतीश कुमार को गले लगाया। उद्घाटन के बाद पुल पर टहलते हुए गमछा लहराया। पूरी खबर पढ़ें… पीएम IIT खड़गपुर में बोले- 50 साल पहले सेमीकंडक्टर बनाने से रोका गया था पीएम मोदी शनिवार को IIT खड़गपुर पहुंचे थे। यहां उन्होंने कहा, ‘भारत में 50 साल पहले एक कंपनी सेमीकंडक्टर बनाने आई थी, उसे लाल झंडा दिखाकर रोक दिया गया। सवाल उठे कि इसकी क्या जरूरत है, यह देश भी बना रहा है, वो देश भी बना रहा। हम बनाकर क्या हासिल कर लेंगे।’ उन्होंने बताया, ‘मैंने परवाह नहीं की। जब मैं आया तो खुद अफसरों के साथ बैठकर फाइलें तैयार करवाईं। आज चार सालों में ढेर सारी सेमीकंडक्टर कंपनियां आई हैं और प्रोडक्शन शुरू किया है।’