जय दादी नाम बैंक काशी ट्रस्ट की ओर से रविवार को राणी सती मंदिर में दादी महोत्सव मनाया गया। दादी मंगल मनोरथ के तहत आयोजित कार्यक्रम में पहले दिन धोक लगाकर दादी को 56 देशों और 70 राज्यों से आए प्रसाद व ड्रायफ्रूट्स का भोग लगाया। शाम को आरती के बाद भजनों के कार्यक्रम में रानी सती श्याम भक्त मंडल, वाराणसी के भरत सराफ, अनुप सराफ, राधे गोविंद केजरीवाल, अनिल भावसिंका, रजन शर्मा ने हनुमान चालीसा के साथ भजनों की प्रस्तुति दी। संस्था अध्यक्ष प्रदीप तुलस्यान ने बताया कि महोत्सव राष्ट्र-समृद्धि और मारवाड़ी समाज की एकता के लिए आयोजित किया गया। इस दौरान संस्था के संरक्षक आरके चौधरी, मंत्री कृष्ण गोपाल तुलस्यान आदि मौजूद रहे।