प्रतापगढ़ में जलझूलनी एकादशी का पर्व मनाया गया। इस मौके पर ठाकुर जी को जल विहार कराया गया। भगवान के बेवाण को आकर्षक लाइटों से सजाया गया था। गांधी चौराहे पर अलग-अलग व्यायामशालाओं के पहलवानों ने अपनी कला का प्रदर्शन किया। इसमें बजरंग दल, कृष्णा व्यायामशाला, नागराज और नागेश्वर व्यायामशाला के सैकड़ों पहलवान शामिल हुए। इस कार्यक्रम में छोटे बच्चों और युवतियों ने भी हिस्सा लिया। महिला पहलवानों ने भी अपने करतब दिखाए। पहलवानों ने ढोल की थाप पर शहर के मुख्य रास्तों पर करतब दिखाए। जनप्रतिनिधियों और व्यापारियों ने पहलवानों पर फूल बरसाकर उनका स्वागत किया। उन्हें साफा पहनाकर सम्मानित भी किया गया।