प्रतापगढ़ नगर परिषद और अरनोद नगर पालिका चुनाव को लेकर लोगों में उत्साह दिखा। सुबह से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी कतारें देखने को मिली। कई बूथों पर महिलाओं की भी बड़ी संख्या में मौजूदगी नजर आई। प्रतापगढ़ नगर परिषद में कुल 78.81 फीसदी मतदान हुआ, जबकि जिले की अरनोद नगर पालिका में 91.98 प्रतिशत मतदान दर्ज किया दयाय़ प्रतापगढ़ में मतदान के लिए कुल 42 केंद्र बनाए गए थे। इस चुनाव में 107 प्रत्याशी मैदान में हैं। इनमें भाजपा के 40 और कांग्रेस के 40 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं, जबकि 27 उम्मीदवार अन्य दलों या निर्दलीय हैं। अरनोद में वार्ड 20 में मशीन खराब होने से मतदान रोका गया। सूचना के बाद पहुंची टीम ने मशीन को ठीक किया और उसके बाद वापस मतदान शुरू हो सका। प्रतापगढ़ नगर में मतदातन प्रतिशत अरनोद नगर पालिका का मतदान प्रतिशत देखें मतदान से जुड़ी तस्वीरें… 35,895 मतदाता करेंगे मताधिकार का प्रयोग प्रतापगढ़ में कुल 35,895 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें 17,689 पुरुष, 18,205 महिला और 1 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं।