प्रतापगढ़ नगर परिषद चुनाव में कांग्रेस की ज्योति सोनी ने जीत हासिल की है। सभापति की वोटिंग के दौरान सभी 40 पार्षदों ने मतदान किया। जिसमें से एक वोट खारिज हो गया। 3 वोटों से कांग्रेस प्रत्याशी ने जीता चुनाव कांग्रेस की ज्योति सोनी को 21 वोट मिले। जबकि बीजेपी प्रत्याशी मनीषा जैन को 18 वोट मिले। 3 वोटों अंतर से कांग्रेस ने चुनाव जीत लिया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न कांग्रेस प्रत्याशी की जीत के बाद शहर के गांधी चौक पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर जश्न मनाया। यहां देखें चुनाव से जुड़ी तस्वीरें.. 14 सिंतबर को ये रहा था परिणाम