प्रतापगढ़ के देवगढ़ में ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत पुलिस ने 56 ग्राम अफीम के साथ पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनके पास से दो कारें और 1.21 लाख रुपए नकद भी जब्त हुए। एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू हो गई है। एसपी विशाल जांगिड़ के निर्देश पर देवगढ़ थानाधिकारी कानाराम के नेतृत्व में टीम नाकाबंदी कर रही थी। एएनटीएफ कांस्टेबल सुनील को प्रतापगढ़ से दो संदिग्ध कारों के आने की सूचना मिली। पुलिस ने बलेनो और स्विफ्ट कार रोककर आरोपियों को भागने की कोशिश करते हुए पकड़ा। स्विफ्ट कार के डैशबोर्ड से अफीम और नकद रुपए मिले। आरोपियों ने बताया, यह पैसा अफीम और डोडाचूरा की खरीद-फरोख्त के लिए था। राकेश जाट (23), विजेंद्र जाट (27), मोहन जाट (30), विक्रम जाट (20) और बंशीलाल मीणा (19) को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस इनसे अफीम के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में पूछताछ कर रही है।