प्रतापगढ़ पुलिस ने ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत कार्रवाई करते हुए 20 ग्राम अवैध मादक पदार्थ एमडी के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस को देखकर घुमाई बाइक पुलिस टीम अरनोद-प्रतापगढ़ रोड पर गश्त कर रही थी। इसी दौरान एक बाइक पर दो लोग आते दिखे। पुलिस को देखकर बाइक चालक ने अचानक गाड़ी घुमाई और तेजी से फरार हो गया। एक आरोपी को किया गिरफ्तार बाइक पर पीछे बैठा युवक पुलिया की ओर भागने लगा, जिसे पुलिसकर्मियों ने पीछा कर पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम समीर खान (21) पुत्र सलीम खान, निवासी वाटर वर्क्स रोड, प्रतापगढ़ बताया। 20 ग्राम एमडी मिली समीर की तलाशी लेने पर उसके पास से पारदर्शी पॉलीथीन में 20 ग्राम एमडी मिली, जिसे जब्त कर लिया गया। पुलिस ने समीर खान को गिरफ्तार कर लिया है। बाइक चालक की तलाश जारी है और मामले की आगे की जांच की जा रही है।