प्रतापगढ़ पुलिस ने 'ऑपरेशन त्रिनेत्र' के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 31 किलो 230 ग्राम अवैध डोडाचूरा जब्त किया है। इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। जब्त डोडाचूरा की अनुमानित कीमत करीब 4 लाख 65 हजार रुपए आंकी गई है। बैग बस में छोड़कर भागा आरोपी आरोपी यह डोडाचूरा एक बस में लेकर जोधपुर जा रहा था। बस चालक ने जब सामान के बारे में पूछा, तो आरोपी टिकट लेने का बहाना बनाकर बस से उतर गया और मौके से फरार हो गया। चालक ने बाद में बैग और कट्टे की जांच की तो उसमें डोडाचूरा मिला। पुलिस के अनुसार, गश्त के दौरान टीम गांधी चौराहे पर पहुंची। सुरपोल के पास जाखड़ ट्रावेल्स की एक बस खड़ी थी। बस चालक ने पुलिस को बताया कि प्रतापगढ़ बस स्टैंड के पास एक व्यक्ति दो बैग और एक प्लास्टिक का कट्टा लेकर बस में चढ़ा था। जब चालक ने सामान की जांच कराने को कहा, तो युवक टिकट लेने का बहाना बनाकर बस से उतरा और फिर वापस नहीं आया। चालक द्वारा बैग और कट्टे खोलने पर उनमें अधकुचला डोडाचूरा पाया गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों बैग और कट्टे की जांच की, जिसमें कुल 31.230 किलो डोडाचूरा बरामद हुआ। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी, तभी बस स्टैंड की ओर से एक युवक पुलिस को देखकर भागने लगा। टीम ने पीछा कर उसे दबोच लिया। पूछताछ में युवक ने अपनी पहचान सुरेश उर्फ सूर्या मीणा (23) निवासी खेरोदा, थाना भावगढ़, जिला मंदसौर के रूप में बताई। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने स्वीकार किया कि तीनों पैकेट उसी के थे और उनमें डोडाचूरा भरा था। की जांच शुरू कर दी है।