प्रतापगढ़ जिले में कांग्रेस की पंचायत चुनाव बैठक के दौरान बड़ा हादसा हो गया। बुधवार दोपहर तेज हवा चलने से बैठक का टेंट उखड़कर ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन बिजली लाइन से छू गया। टेंट को संभालने दौड़े ग्रामीण लोहे के पाइपों में करंट उतरने से चपेट में आ गए। हादसे में डेमरीपाड़ा निवासी अर्जुन (57) पुत्र अमरिया और रेणंदा निवासी मोहन (45) पुत्र गौतम की मौत हो गई। जबकि 14 लोग घायल हो गए। घायलों का प्रतापगढ़ जिला हॉस्पिटल में इलाज जारी है। घटना पीपलखूंट उपखंड के रेणंदा गांव में बुधवार दोपहर करीब 2ः30 बजे की है। यहां पंचायत चुनाव चौथे चरण में होने हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि हादसे के बाद पीपलखूंट से कोई प्रशासनिक अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। एंबुलेंस भी एक घंटे तक नहीं पहुंची। एंबुलेंस नहीं पहुंची, मोटरसाइकिल से पहुंचाया हॉस्पिटल घायल प्रकाश ने बताया- रेणंदा में पंचायत चुनावों को लेकर तीन गांवों के कांग्रेस की बैठक तिराबावजी मंदिर के पास हो रही थी।बै ठक शुरू ही हुई थी कि तेज हवा चलने लगी। ऐसे में टेंट उड़ने लगे और ऊपर से गुजर रही बिजली लाइन को छू गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। तुरंत एंबुलेंस को सूचना दी गई। ग्रामीण शंभूलाल ने बताया- सूचना के करीब एक घंटे तक एंबुलेंस नहीं पहुंची। ऐसे में कई घायलों को मोटरसाइकिल से प्रतापगढ़ जिला हॉस्पिटल पहुंचाया गया। बैठक में रेणंदा, बूंदीखेड़ा, खिलाय कुंड गांव के करीब 150 लोग मौजूद थे। घाटोल विधायक नानालाला निनामा आने वाले थे। ग्रामीणों के अनुसार, हादसे के बाद पीपलखूंट से कोई प्रशासनिक अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। कुछ समय बाद प्रतापगढ़ पुलिस, एडीएम विजेश पंड्या और एएसपी जयदेव सिहाग जिला अस्पताल पहुंचे और घायलों के उपचार व व्यवस्थाओं की जानकारी ली। हादसे में ये हुए घायल-