राजस्थान इंटरनेशनल के रास डांडिया में रंग-बिरंगे परिधानों में सजी सुंदरियों और प्रतिभागियों ने गरबा व डांडिया की प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। कलांकित की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में जयपुर सहित विभिन्न क्षेत्रों से आईं मॉडल्स, पेजेंट विजेताओं और सेलिब्रिटी गेस्ट ने शिरकत की। आकर्षक डांस प्रस्तुतियों और उत्सवी माहौल ने आयोजन में चार चांद लगा दिए। कार्यक्रम के मुख्य आयोजक सरस्वती प्रिंटिंग इंडस्ट्रीज के चेयरमैन बसंत जैन बैराठी ने बताया कि आयोजन में विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिष्ठित हस्तियों ने भाग लिया। मुख्य अतिथि यस जैन रहे, जबकि राजस्थान चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष डॉ. केएल जैन मुख्य संरक्षक के रूप में मौजूद रहे। वन वर्ल्ड रियल एस्टेट सॉल्यूशन की चेयरपर्सन सोनी मिश्रा ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। राजकुमार, चंदा जी सेठी, भारतीय जैन संगठना के अध्यक्ष सुनील कोठारी, इंटरनेशनल मोटिवेशनल स्पीकर सौरभ जैन, दिगंबर जैन सोशल ग्रुप के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष यश कमल अजमेरा, जयपुर रीजन अध्यक्ष सुनील बज, कार्यक्रम संयोजक विक्रम जैन, राजेश सेठी, नरेंद्र उपाध्याय, संजय झंवर, डीएसजी विराट की सचिव स्वग्रही माओ और वीर ग्रुप के अध्यक्ष नीरज जैन सहित अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मॉडल्स और पेजेंट विजेताओं ने बिखेरा जलवा कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण जयपुर के विभिन्न फैशन शो की मॉडल्स और पेजेंट विजेता रहीं। वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर इंटरनेशनल मोटिवेशनल स्पीकर सौरभ जैन, मिस ग्लोब इंटरनेशनल कोमल चौधरी और कलांकित मिस ईथरियल राजस्थान इंटरनेशनल पेजेंट की ब्रांड एंबेसडर जया मनराल ने आयोजन में भाग लिया। जया मनराल राष्ट्रीय योग प्रशिक्षक और राष्ट्रीय स्तर की बास्केटबॉल खिलाड़ी भी हैं। इसके अलावा ब्रांड आइकन अनुष्का भारद्वाज, आरजू चौहान, स्टाइल ऑन रैंप 2026 की मिसेज विजेता प्रीति सिंह, मिस विजेता कृष्णा शर्मा, सुनयना फाउंडेशन की सुनयना बारी, शिव ब्यूटी की उर्मिला जांगिड़, फैशन डिजाइनर और मॉडल्स नूपुर सिंह व गरिमा चौधरी सहित कई प्रतिभागियों ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। सेलिब्रिटी गेस्ट मनीषा सोनी, लक्ष्मी गहलोत, मोनिका सिंह, प्रिया चंदेल, यशोदा मीणा और राजस्थानी अभिनेत्री प्रिया राजपूत भी शामिल हुईं। जूरी ने किया प्रतिभाओं का चयन कार्यक्रम में विभिन्न श्रेणियों के विजेताओं का चयन करने के लिए जूरी में लॉयन पीयूष सोनी, एलिगेंस दिवा मिसेज इंडिया इंटरनेशनल 2026 सोनाली राठौड़, एलिगेंस मिस एंड मिसेज दिवा ब्रांड एंबेसडर राजस्थान 2026 गरिमा चौहान, अनुष्का भारद्वाज, एलिगेंस मिसेज दिवा फरीन खान और रूप कंवर शामिल रहीं। डांडिया प्रतियोगिता के विजेताओं को मिले अवॉर्ड कार्यक्रम के संयोजक राजीव सिंघवी और विक्रम जैन ने बताया कि प्रतियोगिता में विभिन्न श्रेणियों के विजेताओं को सम्मानित किया गया। बेस्ट फीमेल डांस: भावना बेस्ट फीमेल ड्रेस: स्वाति जैन बेस्ट मेल डांस: प्रमोद जैन बेस्ट कपल डांस: श्रीमती एवं श्री स्वाति जैन बेस्ट किड्स डांस: युग जैन बेस्ट डांडिया क्वीन: अनीषा गोयल और कोमल चौधरी विजेताओं को ट्रॉफी, बुके और दुपट्टा पहनाकर सम्मानित किया गया। साथ ही जै श्री ज्वेलरी की ओर से गिफ्ट हैम्पर भी प्रदान किए गए। कार्यक्रम की मुख्य कोऑर्डिनेटर निर्मला जैन बैराठी रहीं, जबकि मंच संचालन हर्षिता शेखावत ने किया। कई संस्थाओं के सहयोग से हुआ आयोजन रास डांडिया का आयोजन राजस्थान चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज, जै श्री ज्वेलरी, वन वर्ल्ड रियल एस्टेट सॉल्यूशन, सरस्वती प्रिंटिंग इंडस्ट्रीज, पक्की भायली फाउंडेशन, भारतीय जैन संगठना, दिगंबर जैन सोशल ग्रुप विराट, डायमंड, वीर और वेल्थ पिरामिड सहित विभिन्न संस्थाओं के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। आयोजन में डांडिया, फैशन और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ प्रतिभागियों के उत्साह ने उत्सवी माहौल को यादगार बनाया।