प्रतापगढ़ में शहरी सरकार के लिए हुए मतदान के बाद अब कल वोटों की गिनती होगी। यह गिनती सीनियर सेकेंडरी स्कूल में होगी। प्रशासन ने इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। प्रतापगढ़ में पार्षद पद के लिए 9 सितंबर को वोट डाले गए थे। इसमें 78.81 प्रतिशत वोटरों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। सुबह 8 बजे शुरू होगी गिनती निर्वाचन अधिकारी के अनुसार, सोमवार सुबह 8 बजे वोटों की गिनती शुरू होगी। अनुमान है कि सुबह 11 बजे तक स्थिति साफ हो जाएगी। दोपहर 2 बजे तक सभी नतीजे घोषित कर दिए जाएंगे। बता दें कि प्रतापगढ़ नगर परिषद में चेयरमैन का पद सामान्य महिला के लिए आरक्षित है।