भास्कर न्यूज। भरतपुर भरतपुर ऑटोमोबाइल डीलर्स सोसायटी ने कुम्हेर गेट से हीरादास बाजार तक सड़क चौड़ीकरण के दौरान व्यापारियों को हो रही दिक्कतों को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई है। सोसायटी के सचिव निरंजन मित्तल के अनुसार यह प्रेस कॉन्फ्रेंस रविवार को सुबह 11.30 बजे ऑटोमोबाइल भवन नुमाइश रोड भरतपुर में होगी। मित्तल ने कहा सड़क चौड़ीकरण के चलते कई व्यापारियों को रोजमर्रा के कामकाज में परेशानी हो रही है, इसलिए तथ्य सामने रखना जरूरी है।