बूंदी| नगरीय निकाय चुनाव में शत-प्रतिशत मतदान करने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी हरफूलसिंह यादव ने मतदान दिवस पर संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। प्रथम चरण में 9 सितंबर को बूंदी नगर परिषद और पालिका देई, इंद्रगढ़ और केपाटन में अवकाश रहेगा। दूसरे चरण में 11 सितंबर को लाखेरी, कापरेन, नैनवां और हिंडौली में अवकाश रहेगा। औद्योगिक और वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों में कार्यरत सभी कामगारों, जिसमें आकस्मिक कामगार भी शामिल हैं।