उदयपुर में ‘भास्कर समाधान’ प्रशासन और आमजन के बीच सेतु का काम कर रहा है। वार्ड की समस्याओं और उनके समाधानों को लेकर सालों से चली आ रही संवाद की कमी को ‘भास्कर समाधान’ ने दूर करने का काम किया है। अब इस मंच के माध्यम से लोग अपनी आवाज उठा रहे हैं जिसे सुना भी जा रहा है और प्रभावी कार्रवाई भी हो रही है। पहले एक नजर उन समस्याओं पर जिनके समाधान पर काम जारी है… पांच साल बीते, सड़क अब तक नहीं बनाई गांव कानपुर, गिरवा के पुरबिया मोहल्ला से सुरेश कुमार ने खराब सड़क की समस्या पोस्ट की है। उन्होंने बताया कि उनके मोहल्ले की सड़कें बीते 4–5 साल से यूं ही खराब पड़ी हैं। न तो इनकी मरम्मत होती ह न ही पैचवर्क की किया जाता है। नई सड़क भी नहीं बनाई गई है। बारिश में लोगों को इससे काफी परेशानी हो रही है। 6 महीनों से नहीं हुई है नालियों की सफाई लोकेश भाटी ने नालियों की सफाई से जुड़ी समस्या पोस्ट कर समाधान की अपील की है। उन्होंने अपनी पोस्ट में बताया कि बीते 6 महीने से प्रजापति नगर, ग्लास फैक्ट्री, कमल कुंज वाटिका के पास नालियों की सफाई नहीं हो रही है। इसके चलते नालियों में गंदा पानी, मलबा और कचरा जमा है। मच्छर पनपने से लोगों को मौसमी बीमारियों का डर भी बना हुआ है। इस समस्या का समाधान करवाएं। निगम सफाईकर्मी नहीं करते नियमित सफाई उदयपुर के पूलन से अमित कुमार ने नियमित रूप से कचरा न उठाए जाने की शिकायत पोस्ट की है। उन्होंने लिखा है कि हमारे एरिया में खुले में लोगों ने कचरा फेंककर पूरे इलाके को गंदा कर रखा है। उस पर निगम के कर्मचारी भी नियमित रूप से न तो सफाई करते हैं न ही कचरा ही उठाने आते हैं। इससे आम आदमी परेशान होता रहता है। टूटे रोड के कारण पैदल चलना भी हुआ दूभर नीम चौक, गारियावास से सब सिटी सेंटर जाने वाले रोड की खस्ताहालत पर कमलेश जोशी ने पोस्ट कर प्रशासन का ध्यान दिलाया है। उन्होंने लिखा है कि हमारे यहां इस रोड पर सिवाय गड्‌ढों और बरसात के गंदे पानी के अलावा और कुछ नहीं दिखता। इस पानी में खतरनाक डेंगू–मलेरिया के मच्छर पनप रहे हैं। लंबे वक्त से यह रोड ऐसे ही जर्जर हाल में है। अब एक नजर उन समाधानों पर जिनसे लोगों को राहत मिली… 6 महीने से खराब रोड लाइट फिर से हुई रोशन उदयपुर के पुरोहितों की मादरी, गरबा चौक, कृष्ण नगर से लोकेश ने पोस्ट कर बताया था कि उनके एरिया की रोड लाइट बीते 6 महीने से बंद पड़ी है। पोस्ट में उन्होंने जिक्र किया था कि पोल पर जंगली बेल फैलने से इसमें करंट या शॉर्ट सर्किट भी हो सकता है। समस्या पोस्ट होने के बाद संबंधित विभाग ने लाइट ठीक करदी जिससे क्षेत्र फिर रोशन हो गया है। निगम लाइनमैन तुलसीराम बने 'पब्लिक के स्टार' उदयपुर नगर निगम के लाइनमैन तुलसीराम ने रोड लाइट की समस्या का समाधान करवाया है। इससे अंधेरे की समस्या का समाधान हो गया है जिसे स्थानीय लोगों ने विभाग का आभार जताया है। दरअसल, धर्मराज कॉलोनी के मुकेश ने रोड लाइट की समस्या भेजी थी। उन्होंने बताया था कि अंधेरे में जंगली जानवरों और जहरीले जीवों का डर रहता है। एप से लोगों को मिल रहा समाधान अपने क्षेत्र की समस्याएं पोस्ट कर यूजर विभागों और जिम्मेदारों को जमीनी हकीकत बता रहे हैं और अधिकारी अपनी टीम से उसका समाधान भी करवा रहे हैं। आप भी अपने क्षेत्र, वार्ड, सेक्टर, गांव या गली की समस्या हमें पोस्ट कर सकते हैं। भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए… पब्लिक की आवाज बना ‘भास्कर समाधान’ ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट देशभर में इकलौता ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी सीधे अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू खुद पोस्ट कर सकते हैं। ये सेगमेंट जनता को अपने गली-मोहल्ले की परेशानियां सीधे विभाग के उच्चाधिकारियों के सामने रखने की सुविधा देता है। लोगों से मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद अब इसे और अधिक प्रभावी, सरल और यूजर-फ्रेंडली बनाया गया है। अब सीधे अधिकारियों तक पहुंच रहीं समस्याएं दैनिक भास्कर के इस सेगमेंट में अधिकारी भी अपने एक्शन के बारे में बता सकते हैं। शिकायत जिस विभाग से संबंधित है, वह अब सीधे उन्हीं अधिकारियों तक पहुंचेगी। इसके बाद अधिकारी उस लोकेशन को मैप पर देख सकेंगे। यदि उन्होंने समाधान कर दिया है तो शिकायतकर्ता को इसकी जानकारी एप के जरिए ही दे सकेंगे या बता सकेंगे कि अभी काम जारी है। अधिकारी चाहें तो जिस यूजर ने शिकायत की है, उसे कॉल भी कर सकते हैं। 'भास्कर समाधान' से जुड़ीं ये खबरें भी पढ़िए… 1.कृष्णा कॉलोनी में पेयजल आपूर्ति हुई सुचारु:पानी, सफाई और कचरे की समस्याएं आई सामने, एईएन पूजा मौर्य आज बनी ‘स्टार ऑफिसर’ 2.केसरगंज में पेयजल आपुर्ति की समस्या का हुआ समाधान:सड़क पर जलभराव, जर्जर भवन, बिजली की तारों से टकराते पेड़ और खुले सीवरेज चैंबर की समस्याएं आई सामने 3. पंचशील नगर में सीवर टैंक की समस्या का हुआ समाधान:सीवरेज, स्ट्रीट लाइट, सफाई और पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी परेशानी आई सामने 4.अजमेर में पृथ्वीराज पुरी से हाथीभाटा तक समस्याओं की तस्वीर:बिजली कनेक्शन में देरी से रुका निर्माण कार्य, कार्रवाई के बाद बदली कई इलाकों की स्थिति 5.एक्सईएन राकेश गहलोत बने 'स्टार ऑफिसर':अजमेर में एक साल से खुले चैम्बर की समस्या हुई हल, आना सागर की रोड लाइट भी सुधरीं, चूहों और बिजली के तारों की समस्या 6.चीफ हैल्थ इंस्पेक्टर रमेश बने 'स्टार ऑफिसर':अजमेर में 20 साल पुरानी पेयजल समस्या का समाधान, महीनों बाद सफाई होने से लोग खुश 7.‘भास्कर समाधान’: अधिकारियों तक सीधे पहुंच रही समस्या:नलों से आ रहा बदबूदार पानी, सीवर ओवरफ्लो, आश्रम क्षेत्र में बच्चों को काट रहे बेसहारा कुत्ते 8.भास्कर समाधान का असर; बेसहारा पशुओं की समस्या का निस्तारण:हाईटेंशन लाइन और पानी लीकेज से लोग परेशान, देवेन्द्र सिंह बने आज के 'स्टार ऑफिसर' 9.‘भास्कर समाधान’: अधिकारी खुद करवा रहे सॉल्यूशन:दरगाह बाजार में नहीं सुधर रही सफाई व्यवस्था, 6 महीने से खराब हैंडपंप 10.कब होगी पानी की सप्लाई, मोबाइल पर मिलेगा अपडेट:‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट में समस्या सामने आने के बाद SE ने दिए निर्देश