सिरोही शहर के राधिका कॉलोनी स्थित बगीचे में महिला पतंजलि योग समिति की देखरेख में आयोजित 5 दिवसीय निशुल्क योग शिविर का समापन हो गया। यज्ञ में वैदिक मंत्रों के साथ आहुतियां दी गईं और शांति पाठ भी किया गया। इस 5 दिवसीय शिविर में स्थानीय महिलाओं, बच्चों और कॉलोनी के कई लोगों ने उत्साह से हिस्सा लिया। उन्होंने योग के अलग-अलग आसन और प्राणायाम सीखे। महिला पतंजलि योग समिति की जिला संयोजिका पवन आर्य ने बताया कि आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग तनाव का शिकार हो रहे हैं। महिलाएं इसका ज्यादा शिकार हो रही हैं। उन्होंने कहा कि रोज योग करने से शरीर स्वस्थ रहता है, मन शांत होता है और आत्मा पवित्र होती है। इसी बात को ध्यान में रखकर यह शिविर लगाया गया था। कपालभाति, अनुलोम-विलोम, भ्रामरी और उज्जायी जैसे प्राणायाम सिखाए आर्य ने बताया कि इन पांच दिनों में कपालभाति, अनुलोम-विलोम, भ्रामरी और उज्जायी जैसे प्राणायाम सिखाए गए। साथ ही सूर्य नमस्कार, ताड़ासन और मंडूकासन जैसे आसन भी कराए गए। मानसिक तनाव और डिप्रेशन से छुटकारा पाने के लिए ध्यान का अभ्यास भी कराया गया। शिविर के समापन पर पवन आर्य ने कहा कि योग सिर्फ शारीरिक कसरत नहीं, बल्कि जीने की एक कला है। उन्होंने यह भी बताया कि शिविर खत्म होने से एक दिन पहले वार्ड नंबर एक की नई पार्षद पूनम देवी का योग शिविर में स्वागत किया गया था। इस अवसर पर शकुंतला देवी, मंजुला देवी, गीता देवी, निशा, संगीता रांगी, विमला देवी, कविता, संतोष, वीणा, बादामी, रेखा खंडेलवाल, मंजू प्रजापति, पूनम प्रजापत, विनोद गोमती आर्य, फैंसी देवी योग श्री, डिंपल अग्रवाल, चेतना, सीता, संतोष प्रजापत, रितु जीनगर, हीना, जोगसन ललिता, विजय लक्ष्मी जैन, बसंती आर्य, शारदा मीणा, रामी टेकवानी और संतोष खत्री सहित कई महिलाओं ने पांच दिनों तक योग शिविर में हिस्सा लिया।