सिद्धि श्रीगढ़ गणपति सेवा समिति की ओर से आयोजित गणेशोत्सव में मंगलवार को हुई नृत्य प्रतियोगिता में निर्णायक शालिनी पारीक, करण शर्मा और पुष्पलता दुबे रहे। रादिया दुबे प्रथम, वंशिका शर्मा द्वितीय और भूमि तृतीय रहीं। समिति ने विजेताओं को पुरस्कार दिए तथा निर्णायक मंडल का स्वागत कर स्मृति चिह्न भेंट किए।