कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने हाल ही में अपनी मां सोनिया गांधी की किताब 'बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव' के लॉन्चिंग कार्यक्रम में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने अपने माता-पिता, राजीव गांधी और सोनिया गांधी के प्रेम कहानी से जुड़े कुछ दिलचस्प किस्से साझा किए। राहुल ने बताया कि कैसे वह कैंब्रिज में अपनी गर्लफ्रेंड के साथ उस 'वर्सिटी रेस्टोरेंट' में गए थे, जहां उनके माता-पिता की पहली मुलाकात हुई थी।
कैंब्रिज की यादें और 'वो'
राहुल गांधी ने किस्सा सुनाते हुए बताया कि वह यह देखना चाहते थे कि उनके माता-पिता कहां मिले थे। उन्होंने कहा, 'मैं कैंब्रिज में था और अपनी गर्लफ्रेंड के साथ वर्सिटी रेस्टोरेंट गया। वहां जब मैंने वेटर को बताया कि मेरे माता-पिता यहीं मिले थे, तो उसने कहा कि वह उन्हें अच्छे से जानता है।' जब राहुल से पूछा गया कि अब वह गर्लफ्रेंड कहां हैं, तो उन्होंने मुस्कुराते हुए जवाब दिया, 'अब वह एक दोस्त हैं।'