राहुल गांधी ने चेन्नई में ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में कहा- लोकतंत्र खत्म करने वालों से डरने की जरूरत नहीं हैं। आइलैंड ग्राउंड्स में 30 मिनट के कार्यक्रम में राहुल ने कहा- सवाल पूछना हर स्टूडेंट की जिम्मेदारी है। सरकार तमिलनाडु पर हिंदी थोप रही है। तमिल कल्चर, भाषा इतिहास पर हमला किया जा रहा है। आपका वोट चोरी किया जा रहा है। राहुल कोटा, देहरादून, प्रयागराज, पुणे और इंदौर में युवाओं और छात्रों से इस कार्यक्रम में बात कर चुके हैं। यह कार्यक्रम पहली बार दक्षिण भारत में हो रहा है। राहुल के भाषण की 5 बड़ी बातें... ‘यूथ इन इंडिया 2022’ की रिपोर्ट के मुताबिक, दक्षिण भारत के 5 राज्यों यानी आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, केरलम, तमिलनाडु और तेलंगाना में 15 से 29 साल की उम्र के करीब 7.5 करोड़ युवा हैं। इन्हीं पर राहुल का फोकस रहेगा। राहुल इस अभियान में शिक्षा, बेरोजगारी, प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ी और युवाओं पर बढ़ते दबाव जैसे मुद्दे उठा रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पिछले पांच कार्यक्रमों में करीब 1.54 लाख लोग शामिल हुए थे।