SIR के विरोध और मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर बुधवार को राहुल-प्रियंका गांधी ने लगातार दूसरे दिन प्रदर्शन किया। दोपहर विपक्षी सांसदों ने लंच किया। राहुल ने पनीर टिक्का-मशरूम खाया। फिर प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर रवाना हुए। एक दिन पहले इंडिया ब्लॉक के 200 से ज्यादा सांसदों ने संसद से चुनाव आयोग के ऑफिस तक मार्च निकाला था। इस दौरान राहुल और प्रियंका को दो बार हिरासत में लिया गया। दो दिन का प्रदर्शन 23 तस्वीरों में देखिए… 7 अक्टूबर दोपहर- 1:30 बजे- विपक्षी सांसद दोपहर को लंच के लिए पहुंचे दोपहर- 2:00 बजे: राहुल, प्रियंका समेत तमाम नेता रेस्टोरेंट के अंदर गए दोपहर- 2:30 बजे: राहुल के साथ बाकी सांसदों ने पनीर टिक्का खाया दोपहर- 3:30 बजे: राहुल लंच के बाद बस में सवार हुए शाम- 5:30 बजे: पुलिस ने राहुल को जंतर-मंतर जाने से रोका शाम- 5:45 बजे: प्रियंका ने सड़क पर लेटकर धरना दिया शाम- 6:00 बजे: राहुल के साथ धक्का-मुक्की हुई शाम- 6:10 बजे: दिल्ली पुलिस राहुल को उठाकर ले गई शाम- 6:30 बजे: प्रियंका ने बस से संविधान की कॉपी लहराई 6 अक्टूबर सुबह 11 बजे: I.N.D.I.A ब्लॉक के सांसदों ने संसद से चुनाव आयोग तक मार्च शुरू किया सुबह 11.10 बजे: राहुल गांधी के हाथ में पोस्टर- 'ज्ञानेश इट्स डन ब्रो' सुबह 11.50 बजे: पुलिस ने रोका तो राहुल बैरिकेड्स पर चढ़े दोपहर 12.15 बजे: अखिलेश यादव समेत विपक्ष के नेताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया दोपहर 12.30 बजे: राहुल-प्रियंका आकाशवाणी भवन के अंदर पहुंचे और धरने पर बैठ गए दोपहर 2.15 बजे: राहुल-प्रियंका आकाशवाणी भवन में पेड़ के नीचे चटाई बिछाकर बैठे दोपहर 3.30 बजे: राहुल ने प्रियंका को एनर्जी ड्रिंक ऑफर, दोनों ने रोल खाए शाम 5 बजे: पुलिस अधिकारी ने झंडा हटाने को कहा तो राहुल-प्रियंका भिड़ गए रात 8.15 बजे: पुलिस ने राहुल-प्रियंका को आकाशवाणी भवन से हिरासत में लिया रात 9.30 बजे: पुलिस लाइंस के गेट पर चढ़ गईं प्रियंका रात 10 बजे: राहुल संविधान की कॉपी लेकर पुलिस लाइंस से बाहर आए ----------------------------------------- यह खबर भी पढ़ें… राहुल-प्रियंका को दिल्ली पुलिस ने 2 घंटे बाद छोड़ा:8 घंटे धरने के बाद हिरासत में लिया था; सुबह CEC के खिलाफ मार्च निकाला था दिल्ली पुलिस ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को करीब 2 घंटे बाद छोड़ दिया है। मंगलवार रात 8 बजे आकाशवाणी भवन से हिरासत में लिए गए सभी 250 लोगों को किंग्सवे कैंप पुलिस लाइन लाया गया था। हालांकि रात 10 बजे सभी को छोड़ दिया गया। राहुल जब पुलिस लाइन से बाहर निकले तो उनके हाथ में संविधान की कॉपी थी। पूरी खबर पढ़ें…