राहुल गांधी ने शुक्रवार को पीएम मोदी की स्पीच पर निशाना साधा। राहुल ने X पर लिखा कि आपने नोटबंदी-GST ने छोटे व्यापारियों को बर्बाद कर दिया। जो बड़ी कंपनियां ईमानदारी से प्रतिस्पर्धा करती थीं, उनके लिए तो आपने मैदान ही खत्म कर दिया। राहुल ने ये भी लिखा कि मोनोपॉली से नौकरियां पैदा नहीं होतीं। इससे कीमतें बढ़ती हैं और प्रतिस्पर्धा खत्म हो जाती है। पीएम मोदी ने गुरुवार को FICCI के कार्यक्रम में कहा था कि सरकार ने कॉर्पोरेट टैक्स 30% से घटाकर 22% किया और 12 लाख रुपए तक की सालाना कमाई टैक्स फ्री कर दी। लेकिन, क्या कंपनियों ने कर्मचारियों की सैलरी बढ़ाई? क्या कर्मचारियों की संख्या बढ़ाई?