कोटा में ‘भास्कर समाधान’ तीन महीने में ही लोगों के लिए उनकी समस्याओं के समाधान का प्रभावी जन मंच बन गया है। जहां एक पोस्ट से उनकी आवाज सीधे प्रशासन के अधिकारी तक पहुंचती है और उन्हें लंबित समस्याओं के हल घर बैठे ही मिल रहे हैं। इससे प्रशासन और आमजन के बीच की दूरी भी कम हुई है। पहले एक नजर उन समाधानों पर जिसने लोगों को राहत दी… पोस्ट के बाद कॉलोनी में बनने लगी सीसी रोड कोटा के शुभ आंगन विला, रायपुरा से इरशाद अहमद ने हाईटेंशन लाइन, टूटी सड़क और पीने के पानी से जुड़ी समस्या पोस्ट की थी। उन्होंने बताया कि डीसीएम चौराहे की नहर वाली पुलिया के सामने, चाणक्य नगर में न तो पानी की सप्लाई के कनेक्शन हैं न ही यहां रोड बनी हुई है। बारिश में हर जगह कीचड़ हो जाता है। घर के ऊपर से हाईटेंशन लाइन गुजर रही है। इन समस्याओं के पोस्ट होने के बाद संबंधित विभाग ने कॉलोनी में सीसी रोड बनाकर एक समस्या का हल कर दिया है। जमादार मंगल नकवाल बने 'पब्लिक के स्टार' 'भास्कर समाधान' पर कोमलजीत सिंह ने नालियों की साफ–सफाई को लेकर अपनी समस्या पोस्ट की थी। उन्होंने बताया कि सेक्टर 11–12 के कोने पर जिन्न बाबा की बावड़ी वाली गली में नाली की मरम्मत नहीं करवाई जा रही है। न ही इसकी महीनों से सफाई हुई है। सारा गंदा पानी नाली में जमा होने से इनमें मच्छर पनप रहे हैं। आए दिन जहरीले जीव निकल रहे हैं। बारिश में गंदा पानी रास्ते और मंदिर में घुस जाता है। समस्या सामने आने के बाद वार्ड के जमादार मंगल नकवाल ने समस्या का समाधान करवा दिया है। एप से लोगों को मिल रहा समाधान अपने क्षेत्र की समस्याएं पोस्ट कर यूजर विभागों और जिम्मेदारों को जमीनी हकीकत बता रहे हैं और अधिकारी अपनी टीम से उसका समाधान भी करवा रहे हैं। आप भी अपने क्षेत्र, वार्ड, सेक्टर, गांव या गली की समस्या हमें पोस्ट कर सकते हैं। भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए… अब उन समस्याओं पर एक नजर जिनके समाधान होना अभी बाकी हैं… सप्लाई में आ रहा मिट्टी मिला गंदा पानी कोटा के रीको इंडस्ट्रियल एरिया नान्ता से प्रकाश सिंह ने सप्लाई में गंदा पानी आने की शिकायत पोस्ट की है। उन्होंने लिखा कि मोहनलाल सुखाड़िया ब्लॉक बी में कांच के बालाजी के पास बदबूदार एवं मिट्टी मिला पानी कई दिनों से आ रहा है। काफी समय से कॉलोनी को सप्लाई देने वाली टंकी की साफ–सफाई भी नहीं हुई है। पानी से लोगों को खुजली–खारिश की समस्या होने लगी है। सुबह 11 बजे तक भी नहीं खुलती अन्नपूर्णा रसोई रवीन्द्र सिंह ने डडवाड़ा के चंबल रोड से अन्नपूर्णा रसोई से जुड़ी समस्या पोस्ट की है। उन्होंने रसोई घर का फोटो पोस्ट कर बताया कि गुरुवार की सुबह 10.54 बजे तक रसोई का न तो दरवाजा ही खुला है न ही यहां खाने को कुछ मिल रहा है। यह सरकारी स्कीम के प्रति ठेकेदार की लापरवाही है। सस्ता सुलभ भोजन पाने की उम्मीद में हम लोग अन्नपूर्णा रसोई आते हैं लेकिन यहां भी ताला लगा हुआ है। इस समस्या का समाधन करें। गली की रोड लाइट खराब, सुनवाई नहीं होती रंगबाड़ी के कृष्णा नगर से कमल कुमार जैन ने गली की रोड लाइट खराब होने की समस्या पोस्ट की है। उन्होंने बताया कि बीते कई दिनों से तार टूट जाने की वजह से हमारी गली की रोड लाइट खराब पड़ी है। विभागीय कर्मचारियों को कई बार समस्या की जानकारी दे चुके हैं लेकिन अभी तक समाधान नहीं हो सका है। पूरी गली में अंधेरा रहता है जिससे बारिश के दिनों में काफी परेशानी होती है। सड़क नहीं बनने से कॉलोनी में ढेरों परेशानियां कोटा–बापावर रोड, कैथून से अब्दुल अजीज ने रोड न बनने से होने वाली परेशानियों का मुद्दा उठाया है। उन्होंने बताया कि हमारे एरिया में रोड न बनने से लोगों को परेशानी हो रही है। वहीं रोड न होने से सड़क किनारे ड्रेनेज और नालियां भी नहीं बनीं है। इससे बारिश में गंदा पानी रास्ते और खाली प्लॉट में जमा होता है। इनमें मच्छर, जहरीले जीव और कीड़े पनप रहे हैं। कोटा ‘भास्कर समाधान’ की ये खबरें भी पढ़िए… 1.*'भास्कर समाधान' में सुरेन्द्र बने 'पब्लिक के स्टार':* निगम को मृत गाय उठाने की फुर्सत नहीं, जाम ड्रेनेज सिस्टम से कॉलोनी परेशान 2.*'भास्कर समाधान': आपकी समस्या एक पोस्ट में हल:* कोटा में टूटी सड़क, बिजली और गड्ढे बड़ी समस्या, 15 दिन पुराना गड्ढा भरा, प्लॉट का कचरा उठा 3.*'भास्कर समाधान' पर प्रेमचंद बने 'पब्लिक के स्टार':* जिस नाले में गिरा बछड़ा, उसे अब तक नहीं ढका, पार्किंग में स्टॉल लगाई, गाड़ी भी नहीं खड़ी करने देते 4.*पार्षद तबस्सुम बनीं 'पब्लिक की स्टार':* पार्क में टूटे झूले, ग्राउंड पर कचरा, कहां खेलें नौनिहाल, 15 दिन से नहीं हटाया रास्ते पर गिरा पेड़ 5. *कोटा में रोड लाइट और नाली की समस्या का समाधान:* जर्जर मकान, कचरा और अधूरी नाली से बढ़ी परेशानी, अरुण झावा बने आज के 'स्टार ऑफिसर' 6. *भास्कर समाधान: बंद स्ट्रीट लाइट का हुआ समाधान:* झूलते बिजली के तार, अधूरी सड़क-नाली जैसी समस्याओं से परेशान लोग, धर्मेंद्र कुमार बने आज के 'स्टार ऑफिसर' 7. *हैल्थ इंस्पेक्टर मनोज बने 'स्टार ऑफिसर':* नयागांव में लगी रोड लाइट, बोरखेड़ा में साफ हुई नालियां; मगरमच्छ और बंद वॉटर कूलर जैसी समस्या अब भी लंबित