राजस्थान में निकाय चुनाव के लिए गुरुवार से नामांकन शुरू हो गए। प्रत्याशियों को नामांकन भरने के लिए सिर्फ 3 दिन का समय मिलेगा। 31 अगस्त तक नामांकन पत्र भरने का समय है, लेकिन 28 अगस्त को रक्षाबंधन और 30 अगस्त को रविवार है। भरतपुर नगर निगम के वार्ड 17 से सास-बहू ने नामांकन भरा है। पूर्व मेयर शिवसिंह भोंट की पत्नी विचित्रा सिंह और उनकी बहू रुद्राणी सिंह पत्नी कृष्णपाल सिंह ने वार्ड 17 से निर्दलीय नामांकन भरा है। पूर्व मेयर शिवसिंह भोंट ने इस बार वार्ड 19 से निर्दलीय नामांकन दाखिल किया है। भोंट ने 2014 में बीजेपी के टिकट पर चुनाव जीता था। भीलवाड़ा के जहाजपुर में दादा-पोती ने एक साथ नामांकन भरा। 21 साल की सानिया खानम ने वार्ड 6 से निर्दलीय नामांकन भरा, जबकि दादा नजीर सरवरी ने वार्ड 16 से निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर पर्चा दाखिल किया। सानिया ने कहा- ‘इट्स टाइम फॉर जेन-जी’। युवाओं को बदलाव की बात करने के साथ उसकी प्रक्रिया का हिस्सा भी बनना चाहिए। अलवर नगर निगम के वार्ड संख्या 33 से रोजाना 100 से ज्यादा घरों के आगे झाड़ू लगाने वाला युवक विपिन जनता की पसंद बन गया है। बिना किसी सरकारी पद, मानदेय या लालच के पिछले 1 साल से निस्वार्थ सेवा कर रहे विपिन को अब पूरा मोहल्ला चुनाव मैदान में उतारकर पार्षद बनाने की जिद पर अड़ा है। वार्ड में झाड़ू लगाने वाले युवक को पार्षद बनाने की जिद दादा-पोती ने एक साथ नामांकन भरा लालसोट में किन्नर ने भरा पर्चा उदयपुर में बीजेपी के पूर्व जिलाध्यक्ष ने किया नामांकन बीजेपी को मिले 50 हजार से ज्यादा आवेदन बीजेपी के सिंबल पर चुनाव लड़ने के लिए पार्टी के पास विभिन्न स्तरों पर अब तक 50 हजार से ज्यादा आवेदन आए हैं। एक ही वार्ड में पार्षद और निगम में मेयर पद के लिए कई दावेदार होने की स्थिति में पार्टी नेतृत्व को स्थानीय गुटबाजी और दावेदारों के बीच संतुलन साधते हुए नाम तय करने होंगे। ऐसे में प्रदेश स्तर पर होने वाली चयन प्रक्रिया को बेहद अहम माना जा रहा है। अजमेर में कांग्रेस की वाहन रैली, पायलट गुट के नेताओं की दूरी अजमेर में गुरुवार को शहर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष डॉ. राजकुमार जयपाल के नेतृत्व में वाहन रैली निकाली गई। इसमें विंटेज कारों के साथ लग्जरी गाड़ियां और दोपहिया वाहन शामिल हुए। कांग्रेस के इस शक्ति प्रदर्शन के बीच अंदरूनी गुटबाजी भी नजर आई। महज 48 घंटे पहले एकजुटता का संदेश देने वाले पायलट गुट के नेता वाहन रैली में शामिल नहीं हुए। प्रभुलाल सैनी बोले- टिकट बंटवारे में किसी का दबाव नहीं बीजेपी में जयपुर संभागीय चुनाव संचालन समिति के प्रभारी और जयपुर नगर निगम के पर्यवेक्षक प्रभुलाल सैनी ने कहा कि 29 अगस्त तक 90 प्रतिशत सीटें घोषित हो जाएंगी। जहां छोटा-मोटा विवाद रहता है, वहां हर हाल में 30 अगस्त तक और उससे पहले टिकटों का ऐलान हो जाएगा। उन्होंने कहा- दबाव के आधार पर बिल्कुल भी न तो पार्टी काम कर रही है और न ही आगे काम करेगी। (पढ़ें पूरी खबर) निकाय चुनाव से जुड़ी जिलों की खबरें यहां क्लिक कर पढ़ें… जयपुर | कोटा | अजमेर | उदयपुर | बीकानेर | सीकर | जोधपुर …… पल-पल का अपडेट जानने के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए...