राजस्थान के 162 नगरीय निकायों (नगर निगम, नगर परिषद, नगर पालिका) में पहले चरण में बुधवार को मतदान होगा। सुबह 7 से शाम 6 बजे तक वोटिंग होगी। मतदान केंद्रों की कंट्रोलिंग लेने के लिए मंगलवार को ईवीएम के साथ पोलिंग पार्टियां रवाना हो गईं। पहले चरण में जिन नगरीय निकायों में वोटिंग है, उनमें 17 नगर पालिका के 25, चार नगर परिषद के 6 और एक नगर निगम के 1 वार्ड में निर्विरोध सदस्य निर्वाचित हो चुके हैं। जयपुर जिले की बात करें तो यहां 18 निकायों में 565 बूथों पर वोटिंग होगी। मतदान के लिए रवाना होती पोलिंग पार्टी… बारिश से रास्ता बंद, नाव से पहुंचा मतदान दल करौली नगर परिषद के वार्ड 48 में मतदान दल को नाव से पोलिंग बूथ तक पहुंचाया गया। वार्ड 48 में मतदान केंद्र क्रमांक 59 गवर्नमेंट प्राथमिक स्कूल कल्लादह में है। बारिश के कारण भद्रावती नदी में पानी का बहाव तेज होने से मतदान केंद्र तक जाने वाला रास्ता पूरी तरह बंद हो गया। ऐसे में प्रशासन ने पुलिस सुरक्षा में मतदान दल को सुरक्षित नदी पार कराकर केंद्र तक पहुंचाया। अब जानिए किस नगर निगम में कितने वोटर और उम्मीदवार… इन नगर परिषद में होगा मतदान- चौमूं, शाहपुरा, बाड़मेर, जैसलमेर, तिजारा, खैरथल, भिवाड़ी, करौली, कुचामनसिटी, डीडवाना, डूंगरपुर, प्रतापगढ़, चित्तौड़गढ़, बांसवाड़ा, झालावाड़, बूंदी, बारां, जालोर, झुंझुनूं, फतेहपुर (सीकर), सवाई माधोपुर, धौलपुर, सुजानगढ़, चूरू, कोटपूतली, ब्यावर, नागौर। बारिश नहीं डालेगी बाधा 12 सितंबर तक प्रदेश में मानसून कमजोर है, इसलिए बारिश की चेतावनी नहीं है। वोटिंग में इस बार बारिश बाधा नहीं बनेगी। … ये खबर भी पढ़ें… पूर्व मंत्री ने प्रत्याशी के लिए दिया अमर्यादित बयान:सिर पर चप्पल रखकर गलियों में घूमा निर्दलीय प्रत्याशी; सीकर में बॉलीवुड एक्टर ने किया प्रचार जयपुर-अलवर में ट्रेंड बदलने की संभावना कम, भरतपुर चौंकाएगा:भाजपा को सत्ता में होने का फायदा, जेन-जी और यूजीसी मुद्दे को भुनाना चाहेगी कांग्रेस