राजस्थान में सफाई कर्मचारी भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 13 अक्टूबर कर दी गई है। पहले आवेदन की अंतिम तिथि 28 सितंबर निर्धारित थी। स्वायत्त शासन विभाग की ओर से प्रदेश के 183 नगरीय निकायों में 24,752 पदों पर भर्ती की जाएगी। SSO पोर्टल से कर सकेंगे आवेदन अभ्यर्थी SSO पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करते समय निर्धारित पात्रता शर्तों और जरूरी दस्तावेजों का ध्यान रखना होगा। फॉर्म जमा करने से पहले सभी जानकारियां जांच लें, ताकि आवेदन में किसी तरह की गलती न हो। लिखित परीक्षा नहीं, लॉटरी से होगा चयन इस भर्ती में अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा के बजाय सॉफ्टवेयर आधारित लॉटरी प्रक्रिया से किया जाएगा। यानी अभ्यर्थियों को लिखित परीक्षा नहीं देनी होगी। भर्ती के लिए राजस्थान का मूल निवासी होना जरूरी है।