उदयपुर आबकारी विभाग ने 2 करोड़ 22 लाख रुपए की अवैध विदेशी शराब जब्त की है। जो अवैध शराब तस्करी, स्टोरेज और बेचने को लेकर 14 से 30 सितंबर तक चलाए अभियान के तहत जब्त की गई थी। साथ ही 4 लाख लीटर से अधिक वॉश सहित शराब भट्टियां नष्ट कराई है। आबकारी आयुक्त नमित मेहता के निर्देशन में अभियान के तहत विभिन्न कार्रवाई में 1183 मामले दर्ज किए। राजस्थान में देशी शराब 9.30 लाख कीमत की 3400 लीटर, भारत निर्मित विदेशी शराब 2 करोड़ 22 लाख 86460 रूपए की 22316 लीटर, बीयर 3.67 लाख की 1736 लीटर, स्प्रिट 1.20 लाख लीटर और हथकड़ शराब 8712 लीटर जब्त की गई है। साथ ही 4 लाख एक हजार 24 लीटर वॉश नष्ट किया। इस दौरान 44 टू और फॉर व्हीलर जब्त करते हुए 543 आरोपियों को गिरफ्तार किया। उदयपुर में ट्रक में 8 गुप्त चेम्बर से शराब की खेप बरामद की इस कार्रवाई के दौरान ब्यावर के फैक्ट्री तिराहा अंधेरी देवरी में नाकाबंदी के दौरान पिकअप में से 300 कार्टन अवैध शराब के जब्त किए गए थे। उदयपुर जिले के खेरवाड़ा में ट्रक में बने 8 गुप्त चेम्बर से अवैध शराब की बड़ी खेप बरामद की गई थी। सवाई माधोपुर में ट्रक से करीब 52 लाख रुपए की शराब जब्त की गई थी। साथ ही बीकानेर में 3 टेंकर्स से एक लाख 20 हजार लीटर स्प्रिट सीज की गई थी। इसकी लागत 15 लाख रूपए है। इससे अवैध तरीके से अनुमानित 60 लाख रूपए की अवैध शराब बनाकर आगामी पंचायत चुनावों में ग्रामीण क्षेत्रों खपाने की तैयारी थी। आबकारी टीम जोधपुर ने भारतमाला हाईवे पर नाकाबंदी कर एक ट्रक में फोर सेल इन चंडीगढ़ 70 लाख की अंग्रेजी शराब जब्त की थी।