जयपुर में दैनिक भास्कर के अभिव्यक्ति गरबा महोत्सव-2026 की बुधवार से शुरुआत हुई। मानसरोवर के वीटी रोड स्थित राजस्थान हाउसिंग बोर्ड ग्राउंड में शाम 6:30 बजे सबसे पहले मां जगदंबा की महाआरती हुई। लोग अलग-अलग अंदाज और थीम पर सज-धजकर गरबा में पहुंचे। एक युवक-युवती राम और सीता बनकर आए। एक महिला सिर पर राधा-कृष्ण का मंदिर लेकर पहुंचीं और एक महिला मां काली का रूप धारण करके आईं। परिवार, कपल और युवा बॉलीवुड, गुजराती, हरियाणवी और राजस्थानी गानों की धुनों पर थिरक रहे हैं। कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय की बहन भी गरबा करने आई हैं। इस बार उन्होंने गरबा का प्रशिक्षण भी लिया है। राजस्थान के सबसे बड़े गरबा महोत्सव के स्टेज को श्रीनाथजी मंदिर की थीम पर सजाया गया है, यहां गाय और मोर की आकृतियां बनाई गई है। देश के अलग-अलग राज्यों के व्यंजनों की फूड स्टॉल लगाई गईं। देखें गरबा के PHOTOS पल-पल का अपडेट देखने के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…