राजस्थान हाईकोर्ट प्रशासन ने मंगलवार को 4 न्यायिक अधिकारियों का तबादला कर उन्हें नई जिम्मेदारियां दी हैं। इस आदेश के तहत हाईकोर्ट जोधपुर की मुख्य पीठ में रजिस्ट्रार प्रशासन के दोनों पदों पर नियुक्ति की गई है। रजिस्ट्रार जनरल चंचल मिश्रा के आदेशानुसार, डीजे कैडर के ओमप्रकाश को बीकानेर कॉमर्शियल कोर्ट से राजस्थान हाईकोर्ट, जोधपुर में रजिस्ट्रार (प्रशासन) बनाया गया है। वे शिवानी सिंह की जगह लेंगे और 1 अक्टूबर 2026 से जिम्मेदारी संभालेंगे। इनको भी नई जिम्मेदारी जिला न्यायाधीश संवर्ग के रणधीर सिंह मिर्धा को उदयपुर के फैमिली कोर्ट नंबर-3 से राजस्थान हाईकोर्ट, जोधपुर में रजिस्ट्रार (प्रशासन-अधीनस्थ न्यायालय) बनाया गया है। इस पद पर पहले सुशील कुमार पाराशर थे। नवीन कुमार किलानिया को रजिस्ट्रार वर्गीकरण-द्वितीय बनाया गया है। वह पहले जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, भरतपुर के सचिव थे और अब जगत सिंह पंवार की जगह लेंगे। नीरज भामू को डीएलएसए भरतपुर का सचिव बनाया गया है।