नमस्कार, आज की सबसे बड़ी खबर जयपुर से है। सीजेपी के प्रदर्शन में जाने वालों को रोका। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, राजस्थान दिनभर में क्या कुछ खास रहा... पहले टॉप 5 खबरें 1. राजस्थान से CJP-प्रदर्शन में जाने वाले लोगों को रोका
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के दिल्ली में आज के प्रस्तावित विरोध-प्रदर्शन से पहले ही जयपुर में शुक्रवार रात 24 प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने पाबंद कर दिया। सीकर के रींगस में वकील सुरेंद्र उर्फ संजू वर्मा को डिटेन किया। रेलवे ने दिल्ली की ओर जाने वाली राजस्थान से जुड़ी 12 ट्रेनों को रद्द किया गया है। पूरी खबर पढ़ें 2. डबल डेकर ट्रेन के आगे कूदी प्रिंसिपल की प्रेग्नेंट पत्नी
अलवर में शुक्रवार देर रात अरावली थाना क्षेत्र में 7 महीने की गर्भवती ने डबल डेकर ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान जनता कॉलोनी निवासी अंतिमा (28) पुत्री रामनरेश के रूप में हुई है। अंतिमा का पति, सौम्य राजपूत (35) राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, सकरपुर (भरतपुर) में प्रिंसिपल है। पूरी खबर पढ़ें 3. गहलोत बोले-BJP-अध्यक्ष को चुनाव आयोग का वकील बनना पड़ रहा
पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन के राहुल गांधी पर विदेशी ताकतों के साथ मिलकर देश को अस्थिर करने के आरोप पर पलटवार किया। गहलोत ने एक्स पर लिखा- सवालों से डरी भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन को अब चुनाव आयोग का वकील बनना पड़ रहा है। पूरी खबर पढ़ें 4. RPSC में अधिकारी के सामने बैठकर समस्या बता सकेंगे कैंडिडेट्स
राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) में कैंडिडेट्स को भर्ती से संबंधित कोई समस्या होने पर वह अधिकारी के सामने बैठकर बता सकेंगे। हर महीने में 2 बार आयोग अध्यक्ष, मेंबर और अफसर कैंडिडेट्स की समस्याएं सुनेंगे। ऑनलाइन आवेदन करने पर हर 15 दिन में करीब 30 कैंडिडेट्स का सिलेक्शन होगा। पूरी खबर पढ़ें 5. वायुसेना प्रमुख बोले- F-35 पर अमेरिका का कोई ऑफर नहीं
जोधपुर में भारतीय वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने कहा है कि अमेरिका ने भारत को F-35 लड़ाकू विमान बेचने की कोई आधिकारिक पेशकश नहीं की है। गौरतलब है कि यह अटकलें थी कि अमेरिका ने भारत को पांचवीं पीढ़ी के स्टील्थ फाइटर जेट एफ-35 बेचने की पेशकश की थी, लेकिन भारत ने इसे ठुकरा दिया। पूरी खबर पढ़ें अब 3 अहम खबरें
6. मिड-डे मील में छिपकली आई, 60 बच्चों की तबीयत बिगड़ी
चूरू के सुजानगढ़ क्षेत्र के सुरवास सरकारी स्कूल में मिड-डे मील में छिपकली आ गई। खाना खाने के बाद करीब 60 बच्चों को की तबीयत बिगड़ गई। सभी को राजकीय बगड़िया अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज किया गया। पूरी खबर पढ़ें 7. बारां में झाड़ियों में मिली नवजात
बारां शहर के नटराज गार्डन के पास झाड़ियों में एक नवजात मिली। देर रात रोने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। गौसेवक अमित भार्गव ने मासूम को हॉस्पिटल पहुंचाया और पुलिस को सूचना दी। पूरी खबर पढ़ें 8. कोटा-बारां डोल मेले से लौट रहे दो युवकों की मौत
कोटा बारां फोरलेन पर देर रात सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। दोनों युवक अपने तीन मौसेरे भाइयों के साथ दो बाइकों पर सवार होकर बारां से कोटा लौट रहे थे। फोरलेन पर डायरा के पास दोनों बाइकों का एक्सीडेंट हो गया। पूरी खबर पढ़ें खबर जो हटकर है 9. पितृपक्ष की अमावस्या पर कौवों की खूब मनुहार
पितृपक्ष के अंतिम श्राद्ध दिवस सर्वपितृ अमावस्या पर शनिवार को सूरतगढ़ में कौवों की खूब मनुहार हुई। अपने पूर्वजों के निमित्त अन्न ग्रास अर्पित करने के लिए लोगों ने एसडीएम ऑफिस की चारदीवारी पर थालियां रखी। पूरी खबर पढ़ें कल क्या है खास 10. शारदीय नवरात्रा कल से, नौ स्वरूपों की होगी पूजा
मां दुर्गा की उपासना का सबसे पवित्र पर्व शारदीय नवरात्रि 11 अक्टूबर से शुरू होगा। घटस्थापना के लिए मुख्य मुहूर्त सुबह 06 बजकर 19 मिलट से सुबह 10 बजकर 12 मिनट तक है।