अलवर में पंचायत चुनाव 2 चरणों में होंगे। मतदाताओं को दो दिन वोट डालने होंगे। जिले में पंच-सरपंच के चुनाव के लिए वोटिंग 25 अक्टूबर और 31 अक्टूबर को वोटिंग होगी। वहीं पंचायत समिति सदस्य व जिला परिषद सदस्य के चुनाव के लिए वोट 23 व 29 अक्टूबर को डाले जाएंगे। पंच/सरपंच के चुनाव का रिजल्ट वोटिंग के दिन ही आ जाएगा। वहीं पंचायत समिति सदस्य, जिला परिषद सदस्य के चुनाव परिणाम देवउठनी एकादशी के दिन 20 नवंबर को आएगा। जिला प्रमुख के चुनाव 25 नवंबर और प्रधान के चुनाव 27 नवंबर को होंगे। आपके गांव में कब होगी वोटिंग, कब आएंगे नतीजे, पढ़िए पूरा कार्यक्रम इससे पहले के चुनाव में अलवर में ही खैरथल-तिजारा, बहरोड़ व बानसूर भी शामिल था। लेकिन अब खैरथल-तिजारा अलवर जिला बन गया है। बहरोड़ व बानसूर भी कोटपूतली-बहरोड़ जिले में शामिल हो गए हैं। अलवर जिला परिषद में इस बार 39 वार्ड पिछले चुनाव तक अलवर जिला परिषद में 49 सदस्य चुने गए थे। उसके बाद अलवर जिले का कुछ हिस्सा खैरथल-तिजारा जिले में चला गया। कुछ हिस्सा कोटपूतली- बहरोड़ जिले में शामिल कर दिया। इस कारण अब अलवर जिले में 39 जिला परिषद के वार्ड हैं। अलवर जिला प्रमुख एसटी महिला आरक्षित हुआ है। जबकि पिछले कार्यकाल में यह सीट ओबीसी ओपन के लिए रिजर्व थी। अलवर में प्रधान पद के लिए आरक्षण की स्थिति जिला: अलवर सभी पंचायत समितियों के प्रधान पद: 11