राजस्थान के 16 आरएएस अफसर IAS में प्रमोट हुए हैं। केंद्रीय कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग (DOPT) ने इसके आदेश जारी कर दिए हैं। IAS बनने वालों में आरएएस एसोसिएशन के अध्यक्ष महावीर खराड़ी भी शामिल हैं। आरएएस के 1998 और 1999 बैच के अफसर IAS बने हैं। इनमें मुख्यमंत्री की संयुक्त सचिव अंजू राजपाल सहित तीन महिलाएं हैं। उद्योग मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ के SA उम्मेद सिंह भी IAS बनने वालों में शामिल हैं। पिछले महीने ही RAS से आईएएस में प्रमोशन के लिए संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) बोर्ड की बैठक हुई थी। पहली बार दिल्ली की जगह जयपुर में बैठक हुई थी। इसमें आईएएस बनने के लिए 18 अफसरों के नाम प्रस्तावित किए गए थे, जिसमें से 16 अफसरों को IAS में प्रमोट किया है। प्रमोट होने वाले अफसरों को नई पोस्टिंग पंचायत चुनाव के बाद 2025 की वैकेंसी के आधार पर 16 अफसरों का चयन किया गया है। फिलहाल प्रमोशन के बाद ये अफसर मौजूदा पदों पर ही काम करेंगे। पंचायतीराज चुनावों की आचार संहिता के कारण आईएएस-आरएएस अफसरों की ट्रांसफर लिस्ट आने के आसार नहीं हैं। चुनावों के बाद ही IAS और RAS अफसरों के ट्रांसफर होंगे। उस वक्त प्रमोट होने वाले अफसरों को नए पदों पर पोस्टिंग मिलेगी। जानिए… IAS बनने वाले अफसर कौन… 1. उम्मेद सिंह 2. अंजू राजपाल 1998 बैच की आरएएस। वर्तमान पोस्टिंग : संयुक्त सचिव, मुख्यमंत्री। एसडीओ पीपलू, संयुक्त सचिव कार्मिक विभाग और ओएसडी लोकायुक्त जैसे पदों पर तैनाती रही है। 3. विवेक कुमार 4. मुकेश कुमार शर्मा 1998 बैच के आरएएस। वर्तमान पोस्टिंग : सचिव, राज्य सूचना आयोग, जयपुर। 12 दिसंबर, 2013 से मई 2014 तक डिप्टी सेक्रेटरी टू सीएम रहे। 2014 से 2017 तक डिप्टी सेक्रेटरी मुख्य सचिव कार्यालय में तैनाती रही। इसके बाद 2025 तक संयुक्त सचिव, मुख्य सचिव कार्यालय में रही पोस्टिंग। 5. महेंद्र कुमार शर्मा 6. डॉ. भागचंद बघाल 7. असलम शेर खान 8. नरेंद्र कुमार बंसल 9. महावीर खराड़ी 10. मेघना चौधरी 11. ओमप्रकाश जैन 12. राजेश सिंह 13. मदन लाल नेहरा 14. दिनेश कुमार जांगिड़ 15. पूनम प्रसाद सागर 16. गोपाल राम बिरदा … यह खबर भी पढ़ें… वो 15 RAS, जो बनेंगे IAS अफसर!:मंत्री से लेकर नेता प्रतिपक्ष के साथ कर चुके काम; SDM थप्पड़कांड में मोर्चा खोलने वाले का भी नाम