चार दिन जमकर बरसने के बाद बारिश का दौर फिर थम गया है। मानसून के दोबारा ब्रेक पर जाने से अगले एक सप्ताह तेज बारिश के आसार नहीं हैं। मौसम विभाग ने पूर्वी राजस्थान के जिलों में 4-5 दिन और पश्चिमी राजस्थान में एक सप्ताह मानसून कमजोर रहने का अनुमान जताया है। अगले 24 घंटे में भरतपुर और कोटा संभाग मेंहल्की बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार मानसून का नया सिस्टम 12 सितंबर से सक्रिय होगा। इसके बाद बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने की संभावना है। इस दौरान पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर संभाग के जिलों में दिन के समय 20-25 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से सतही हवाएं चलेंगी। छज्ज गिरा, महिला की मौत: भरतपुर. सेवर के सिकलीघर मोहल्ले में चार दशक पुराना छज्जा और दीवार गिरने से छह लोग दब गए। हादसे में 80 वर्षीय प्रेमवती की मौत हो गई, जबकि पांच घायलों का इलाज जारी है। अभी 315.16 मिमी बारिश जल संसाधन विभाग के अनुसार प्रदेश में अब तक 315.16 मिमी बारिश हुई है। यह सामान्य से 18.88% कम है।